City NewsCountry NewsCrime NewsDelhi NCR NewsGurugram NewsHaryana News

दस किलोमीटर पीछा कर मांस से भरी पिकअप पकड़ी, शीशे तोड़कर चालक से की मारपीट

पुलिस कब्जा में लेकर पिकअप चालक से पूछताछ की तो पिकअप चालक ने अपना नाम शाहिल निवासी गांव स्लम्भा, जिला पलवल बताया। प्रारम्भिक पुलिस अनुसन्धान में व उक्त गाड़ी चालक से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गाड़ी में भरा मांस ऊंट का है और यह इस मांस को गाँव स्लम्भा (पलवल) से भरकर सप्लाई करने आया था।

Advertisement
Advertisement

Gurugram News Network – दस किलोमीटर पीछा कर मांस से भरी पिकअप गाड़ी को सोहना चौक के पास पकड़ लिया गया। हिंदू संगठन से जुडे युवकों ने पिकअप का शीशा तोड़ दिया और चालक से मारपीट भी की गई। मौके पर पहुंचे कर पुलिस ने मामले को शांत करवाया गया। शिवाजी नगर थाने में पुलिस ने पशु क्रुरता अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस की शुरूआती जांच में सामने आया कि चालक पलवल से ऊट का मांस लेकर गुरुग्राम में लेकर आया था और यहां पर उसको डिलीवरी करनी थी।

Advertisement

शिवाजी नगर थाना प्रभारी ने बताया कि पिकअप कार में संदिग्ध मांस की गाड़ी पकड़ने की जानकारी मिली थी। पुलिस ने गाड़ी, उसके चालक और उसके एक साथी को थाने में ले जाया गया है। मामले की इंवेस्टिगेशन की जा रही है। पिकअप गाड़ी में ऊट का मांस था। हालांकि मामले में जांच की जा रही है।

पुलिस कब्जा में लेकर पिकअप चालक से पूछताछ की तो पिकअप चालक ने अपना नाम शाहिल निवासी गांव स्लम्भा, जिला पलवल बताया। प्रारम्भिक पुलिस अनुसन्धान में व उक्त गाड़ी चालक से पूछताछ में ज्ञात हुआ कि गाड़ी में भरा मांस ऊंट का है और यह इस मांस को गाँव स्लम्भा (पलवल) से भरकर सप्लाई करने आया था।

आरोपी द्वारा गंदे तरीके से मांस को रखने, बिना किसी वैध दस्तावेजों के मांस की सप्लाई करने व पशुओं पर क्रूरता करने पर इसके खिलाफ थाना शिवाजी नगर, गुरुग्राम में सम्बंधित धाराओं के तहत अभियोग अंकित किया गया।

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!