Toll Plaza: गुरुग्राम के बांधवाड़ी टोल प्लाजा पर विवाद, टोल पर्ची मांगने पर टैक्सी ड्राइवर से मारपीट

टोल शुल्क भुगतान को लेकर हुई बहस के बाद ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी ने की कार्रवाई; फरीदाबाद निवासी दोनों आरोपी पहुंचे जेल

Toll Plaza/गुरुग्राम
गुरुग्राम-फरीदाबाद मार्ग पर स्थित बांधवाड़ी टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर टोल टैक्स भुगतान को लेकर विवाद और मारपीट का मामला सामने आया है। टोल शुल्क मांगने पर हुए झगड़े के बाद टैक्सी ड्राइवर के साथ बदसलूकी और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने टोल प्लाजा (Toll Plaza) के दो कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है।


टोल पर्ची को लेकर शुरू हुई थी बहस
घटना के अनुसार, 24 अगस्त को बांधवाड़ी टोल प्लाजा (Toll Plaza) से गुजर रहे एक टैक्सी चालक के साथ टोल शुल्क भुगतान और पर्ची को लेकर वहां तैनात कर्मचारियों का विवाद हो गया। बहस इतनी बढ़ गई कि टोल कर्मचारियों ने आपा खो दिया और चालक के साथ हाथापाई कर दी। पीड़ित चालक ने 25 अगस्त को गुरुग्राम की ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी में लिखित शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।


पुलिस ने तुरंत लिया संज्ञान, दो आरोपी गिरफ्तार
ड्राइवर की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए ग्वाल पहाड़ी पुलिस चौकी की टीम ने मामले की त्वरित जांच की। पुलिस ने घटना में संलिप्त दो Toll Plaza कर्मचारियों को पहचान कर 25 अगस्त को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान फरीदाबाद जिले के मांगर गांव निवासी शौकिंदर और अभिषेक के रूप में हुई है।


Toll Plaza : कानूनी कार्रवाई जारी
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत निवारक कानूनी कार्रवाई की गई है। शुरुआती पूछताछ में सामने आया कि विवाद सिर्फ Toll Plaza टोल शुल्क के लेनदेन और कहासुनी से शुरू हुआ था। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि टोल प्लाजा (Toll Plaza) पर यात्रियों के साथ बदसलूकी या हिंसा करने वालों के खिलाफ आगे भी कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button
Created with ❤