Tateeree गाने पर Rapper Badshah आए सामने, बोले ‘मैं हरियाणा का, मुझे माफ़ कर दो’ – देखें VIDEO

Tateeree : बॉलीवुड सिंगर रैपर बादशाह के नए गाने टटीरी रिलीज होने के बाद ही विवादों में आ गया है । हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के खिलाफ इस गाने में अपशब्द इस्तेमाल करने पर केस दर्ज कर लिया है । हरियाणा पुलिस ने जानकारी दी है कि रैपर बादशाह की गिरफ्तारी के लिए Look Out Circular जारी करने की तैयारी की जा रही है साथ ही पुलिस रैपर बादशाह की गिरफ्तारी के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है ।

सामने आए बादशाह

पूरा विवाद होने के बाद हरियाणा पुलिस ने रैपर बादशाह के इस गानें को सोशल मीडिया Youtube से हटवा दिया है साथ ही ये भी चेतावनी दी है कि अगर किसी ने भी इस गाने पर कोई रील बनाई या इसे शेयर किया तो उसके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।

रैपर बादशाह के खिलाफ FIR दर्ज होने के बाद और हंगामा होने के बाद आखिरकार Rapper Badshah सामने आए हैं और कह रहें हैं कि वो हरियाणा के हैं उन्हें माफ कर दो । बादशाह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो अपलोड कर कहा है कि ‘टटीरी गाने में जो भी शब्द इस्तेमाल किए गए हैं वो किसी महिला या बच्ची के लिए नहीं है बल्कि वो शब्द मेरे प्रतिद्वंदियों के लिए हैं । मैं खुद हरियाणा का रहने वाला हूं और मुझे हरियाणा का निवासी होने का गर्व है । मेरा मकसद किसी को बदनाम करने का नहीं था, मैं भी हरियाणा का हूं मुझे माफ कर दो । ‘

ये भी पढें :- Singer Badshah के खिलाफ हरियाणा पुलिस सख्त, गिरफ्तारी के लिए दबिश जारी, गाने पर रील बनाने वाले भी फंसेंगे, जानें पूरा मामला

ये रहा माफी का वीडियो

 

View this post on Instagram

 

A post shared by BADSHAH (@badboyshah)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button