Delhi NCR Weather: दिल्ली में सूरज देवता का कहर आज भी रहेगा जारी, तापमान पहुंचेगा 46°C पार, 12 जून से बारिश से मिलेगी राहत
Delhi NCR Weather: देश की राजधानी दिल्ली भीषण गर्मी की चपेट में है। जून के दूसरे सप्ताह में तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के करीब पहुंच चुका है, जिससे जनता का बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। दिन ही नहीं, रात का तापमान भी 30 डिग्री के करीब बना हुआ है, जिससे लोगों को नींद तक नहीं आ रही।

आज और पड़ेगी भयंकर गर्मी

दिल्ली एनसीआर में लोगों को आज और कल दो दिन भीषण गर्मी से जूझना पड़ेगा, क्योंकि भारतीय मौसम विभाग ने आज ऑरेंज हीट वेव और भीषण गर्मी का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं कल भीषण गर्मी का ब्लू अलर्ट है। आज और कल दिल्ली एनसीआर के लिए बहुत भारी रहेगा। इस समय लोगों को सतर्क रहना चाहिए।
दिल्ली के मुकाबले NCR में गर्मी का कहर कम
दिल्ली के मुकाबले नोएडा, फरीदाबाद, गाजियाबाद, गुड़गांव और ग्रेटर नोएडा में गर्मी कम है। अकेले दिल्ली में अधिकतम तापमान 46 डिग्री पर पहुंच गया है। लोग दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे के बीच दिल्ली के पर्यटन स्थलों पर नहीं जा रहे।
इस तारीख से बदलेगा मौसम

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार 12 जून से दिल्ली एनसीआर में मौसम बदलेगा। 12 जून को दिन में तेज गर्मी रहेगी, लेकिन शाम को मौसम बदलेगा। हवाएं 50 से 60 मील प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी। रात में बारिश और गरज के साथ छींटे पड़ेंगे। इसके अलावा 13 जून, 14 जून और 15 जून को भी बारिश होगी। जाएगा।
दिल्ली NCR में तापमान

दिल्ली 46
नोएडा 41
ग्रेटर नोएडा 40
फरीदाबाद 41
गाजियाबाद 39
गुरुग्राम 40