Stuntbaj Arrest: थार वाले स्टंटबाज़ चढ़े पुलिस के हत्थे, सड़क पर कर रहे थे स्टंटबाज़ी, वीडियो वायरल
रील के चक्कर में सलाखों के पीछे पहुंचे थार सवार; गुरुग्राम पुलिस ने 3 आरोपियों को दबोचा, गाड़ी जब्त

Stuntbaj Arrest/गुरुग्राम
सोशल मीडिया पर व्यूज और लाइक्स हासिल करने के चक्कर में सड़कों पर हुड़दंग मचाने वाले स्टंटबाज़ों पर गुरुग्राम पुलिस का शिकंजा कस गया है। सेक्टर-56 स्थित हूड़ा मार्केट की पार्किंग में महिंद्रा थार से जानलेवा स्टंटबाजी करने वाले तीन युवकों को पुलिस ने धर दबोचा (Stuntbaj Arrest)। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल थार गाड़ी भी जब्त कर ली है।
Stuntbaj Arrest : वायरल वीडियो पर पुलिस का स्वतः संज्ञान
मामला 19 अगस्त का है, जब सोशल मीडिया पर थार गाड़ी से खतरनाक स्टंट का वीडियो तेजी से वायरल हुआ। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सेक्टर-56 पुलिस ने तुरंत वीडियो का स्वतः संज्ञान (Sua Moto) लिया और संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की।
24 घंटे के भीतर 3 आरोपी गिरफ्तार पुलिस टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए 20 अगस्त को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार (Stuntbaj Arrest) कर लिया। पकड़े गए आरोपियों में:
सक्षम (19 वर्ष): थार गाड़ी को लापरवाही से चलाकर स्टंट कर रहा था।
सचिन (21 वर्ष): चलती कार के बाहर खतरनाक तरीके से लटक रहा था।
अंकित शर्मा (21 वर्ष): सोशल मीडिया के लिए इस पूरे स्टंट का वीडियो बना रहा था।
Stuntbaj Arrest : पुलिस की चेतावनी
गुरुग्राम पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाले ऐसे वीडियो पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। सार्वजनिक स्थानों पर स्टंटबाज़ी करने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
