Gurugram News: लोग महीनों से कर रहे थे शिकायत, फिर राजेंद्र पार्क में सीवर लाइन की जांच हुई तो निकला कुछ ऐसा कि चौंक गए लोग
गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क, धर्मकांटा वाली गली, सेक्टर 105 में सीवर लाइन ब्लॉकेज का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कई महीनों से क्षेत्रवासी सीवर ओवरफ्लो, बदबू और गंदगी से परेशान थे।

Gurugram News: गुरुग्राम के राजेंद्र पार्क, धर्मकांटा वाली गली, सेक्टर 105 में सीवर लाइन ब्लॉकेज का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कई महीनों से क्षेत्रवासी सीवर ओवरफ्लो, बदबू और गंदगी से परेशान थे।
अब जब जांच शुरू हुई, तो सीवर लाइन से भारी पत्थर और कालीन के टुकड़े निकलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। गुरुवार को विधायक मुकेश शर्मा ने नगर निगम आयुक्त प्रदीप दहिया, मेयर राजरानी मल्होत्रा और स्थानीय पार्षद सुरेखा चौहान के साथ क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर समस्या का जायजा लिया था।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि इस ब्लॉकेज की समस्या का जल्द समाधान किया जाए। शुक्रवार रात जब कर्मचारियों ने सीवर लाइन की जांच शुरू की, तो सीवर लाइन से बड़े-बड़े पत्थर, बड़े कालीन के टुकड़े निकाले गए, स्थानीय लोगों का कहना है कि यह कोई सामान्य रुकावट नहीं।
निवासी बोले हम महीनों से शिकायत कर रहे थे, लेकिन अब जाकर असली वजह सामने आई है। इतने बड़े पत्थर और कालीन अपने आप सीवर में नहीं जा सकते, यह बड़ी लापरवाही है।” अब पूरे क्षेत्र की सीवर लाइन की गहन जांच की जाएगी, यदि कोई व्यक्ति दोषी पाया जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।