DA Hike Update: राज्य कर्मचारियों को मिल सकती है बड़ी सौगात, 18 जून की कैबिनेट बैठक में DA बढ़ोतरी पर आएगा बड़ा फैसला
Central Government Employees News: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए 18 जून 2025 को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 2% की और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।

DA Hike Update: छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारियों के लिए 18 जून 2025 को एक बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में प्रस्तावित कैबिनेट बैठक में महंगाई भत्ते (DA) में 2% की और बढ़ोतरी की संभावना जताई जा रही है।
यदि यह प्रस्ताव पारित होता है, तो राज्य कर्मचारियों को 53% से बढ़कर 55% DA मिलेगा, जिससे लगभग 3 लाख कर्मचारियों और 1.5 लाख पेंशनभोगियों को सीधा लाभ होगा। अब एक बार कैबिनेट मीटिंग से पहले सरकारी कर्मचारियों के पद भत्ते में बढ़ोतरी की उम्मीद है, खासकर तब जब केंद्र सरकार जुलाई में डीए के अगले कोटे का भी ऐलान कर सकती है.

वर्तमान में छठे वेतनमान के कर्मचारियों को 7% की दर से डीए प्रदान किया जाता है। यदि कैबिनेट द्वारा नई घोषणा की जाती है तो छठे वेतनमान के कर्मचारियों के लिए डीए दरों में संशोधन भी संभव हो सकता है, जिससे उन्हें वित्तीय लाभ भी मिलेगा।










