Shocking News : मरीज के पेट से निकाले 29 चम्मच, 19 टूथब्रश और 2 पेन, डॉक्टर भी हैरान

अस्पताल में  डॉक्टरों ने सचिन की जाँच की तो उनके पेट में बड़ी मात्रा में धातु की वस्तुएं देखकर हैरान रह गए। इसके बाद, डॉ. श्याम कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

Shocking News :  उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ नशे की लत से परेशान एक युवक के पेट से डॉक्टरों ने ऑपरेशन कर 29 स्टील की चम्मचें, 19 टूथब्रश और 2 नुकीले पेन सहित 50 से अधिक वस्तुएं बाहर निकाली हैं। युवक की हालत बिगड़ने पर उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

यह मामला बुलंदशहर के 40 वर्षीय सचिन से जुड़ा है, जो लंबे समय से नशे का आदी है। उसके व्यवहार से परेशान होकर, परिजनों ने उसे बुलंदशहर के एक नशामुक्ति केंद्र में भर्ती कराया था। बताया जा रहा है कि केंद्र में रहने के दौरान, सचिन ने गुस्से और मनोवैज्ञानिक दिक्कत के चलते एक के बाद एक स्टील की चम्मचें, टूथब्रश और पेन निगलना शुरू कर दिया।

जब सचिन की तबीयत बिगड़ने लगी और उसे पेट में तेज दर्द होने लगा, तो परिजन उसे तुरंत हापुड़ के देवनंदिनी अस्पताल लेकर आए।

अस्पताल में  डॉक्टरों ने सचिन की जाँच की तो उनके पेट में बड़ी मात्रा में धातु की वस्तुएं देखकर हैरान रह गए। इसके बाद, डॉ. श्याम कुमार के नेतृत्व में डॉक्टरों की एक टीम ने जटिल ऑपरेशन को अंजाम दिया।

डॉक्टरों ने अथक प्रयास के बाद सचिन के पेट से कुल 50 से अधिक वस्तुएं सफलतापूर्वक बाहर निकालीं, जिनमें 29 स्टील की चम्मचें, 19 टूथब्रश और 2 नुकीले पेन शामिल थे।

डॉ. श्याम कुमार ने बताया कि इस तरह की समस्या मानसिक या मनोवैज्ञानिक विकारों से जूझ रहे लोगों में अक्सर देखी जाती है। उन्होंने पुष्टि की कि ऑपरेशन के बाद सचिन की हालत अब स्थिर है और उसे अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

इस घटना ने न केवल स्वास्थ्यकर्मियों को अचंभित किया, बल्कि नशे की लत और उससे जुड़ी मानसिक स्वास्थ्य समस्याओं के गंभीर परिणामों को भी उजागर किया है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button