Sheetla Mata Road पर बैंक्वेट हॉल में लगी भीषण आग, सिलेंडर ब्लास्ट से दहला पूरा इलाका
गुरुग्राम के शीतला माता रोड़ पर बने प्रकाश वाटिका बैंक्वेट हॉल में शुक्रवार सुबह अचानक आग लग गई जिसमें पूरा बैंक्वेट हॉल पूरी तरह जलकर खाक हो गया ।

Sheetla Mata Road : गुरुग्राम में शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे शीतला माता रोड़ पर बने एक मैरिज हॉल (Marriage Hall) में भीषण आग लग गई । शादियों के सीजन के दौरान मैरिज हॉल में पूरी सजावट हो रखी थी । आग की वजह से पूरा मैरिज हॉल जलकर खाक हो गया । शुरुआती जांच में सिलेंडर ब्लास्ट की वजह से आग लगने के कारण सामने आ रहे हैं । दमकल विभाग को जैसे ही आग की सूचना मिली गुरुग्राम के सभी दमकल केन्द्रों से गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया । (Prakash Vatika)
शीतला माता रोड़ पर लगी आग
जानकारी के मुताबिक शुक्रवार सुबह करीब 3 बजे गुरुग्राम के शीतला माता रोड़ पर बने प्रकाश बैंक्वेट हॉल में आग लगने की सूचना गुरुग्राम फायर ब्रिगेड को मिली । जिसके बाद भीम नगर फायर स्टेशन से दो गाड़ियां तुरंत मौके पर पहुंची । मौके पर पहुंचकर पता चला कि भीषण आग को काबू करने के लिए और भी गाड़ियां लगेंगी जिसके बाद गुरुग्राम के सेक्टर 29, उद्योग विहार, सेक्टर 37, मानेसर फायर ब्रिगेड से दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंची । (Fire Brigade)
दमकल विभाग, पुलिस, सिविल डिफेंस समेत मौके पर
भीषण आग की सूचना मिलते ही गुरुग्राम दमकल विभाग के आला अधिकारी भी तुरंत मौके पर पहुंचे । इनके अलावा गुरुग्राम पुलिस की कई पीसीआर, सेक्टर 5 पुलिस थाने की टीम और सिविल डिफेंस की टीमें भी मौके पर पहुंची । सभी टीमें आग पर काबू पाने के लिए जुट गए । कई घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका लेकिन उससे पहले पूरा बैंक्वेट हॉल पूरी तरह जलकर खाक हो गया । (Banquet Hall)
सिलेंडर ब्लास्ट से हादसे की आशंका
दमकल विभाग ने लगभग 4 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पा लिया लेकिन पूरा बैंक्वेट हॉल जलकर खाक हो गया जिसकी वजह से लाखों रुपए का नुकसान भी हो गया । गनीमत ये रही कि इस हादसे में किसी को कोई चोट नहीं आई । दमकल विभाग के अधिकारी नरेन्द्र यादव का कहना है कि लोगों ने बैंक्वेट हॉल में एक ब्लास्ट होते हुए देखा जो कि गैस सिलेंडर या इलेक्ट्रिक उपरकरण हो सकता है । शुरुआती जांच में इसी वजह से आग लगने की आशंका लग रही है हालांकि अभी टीम जांच में जुटी हुई है ताकि आग के असल कारणों की पहचान की जा सके । (Sheetla Mata Road)









