Delhi NCR Weather: दिल्ली NCR में भीषण गर्मी और हीटवेव का कहर, इस दिन काले बादल करेंगे गर्मी को छूमंतर, देखिए अगले एक हफ्ते का मौसम

Weather update: दिल्ली-एनसीआर इस समय भीषण गर्मी और खतरनाक हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। 11 जून तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और 13 जून के बाद ही राहत की उम्मीद की जा रही है।

Delhi NCR Weather: दिल्ली-एनसीआर इस समय भीषण गर्मी और खतरनाक हीटवेव की चपेट में है। मौसम विभाग ने अगले कुछ दिनों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किए हैं। 11 जून तक तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है, और 13 जून के बाद ही राहत की उम्मीद की जा रही है।

11 जून का मौसम

अगले सात दिनों के लिए जारी पूर्वानुमान के अनुसार 11 जून तक अधिकतम तापमान 45 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। अलग-अलग इलाकों में लू की स्थिति बनी रहेगी। 11 जून को दिल्ली में अधिकतम तापमान 43 से 45 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने की संभावना है। 11 जून तक पूरे दिन गर्म हवाएं चलेंगी और कुछ इलाकों में धूल भरी आंधी (20-30 किलोमीटर प्रति घंटा) भी चल सकती है।

12 जून का मौसम

विभाग के अनुसार 12 जून से दिल्ली-एनसीआर में मौसम में बदलाव की संभावना है। आज से आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे और हल्की बारिश या आंधी की संभावना है। आज के लिए “गर्म और उमस भरी स्थिति” का पूर्वानुमान है और यलो अलर्ट जारी किया गया है।

13 से 15 जून का मौसम

13 और 15 जून को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी, 13 और 15 जून को तेज हवाएं और बारिश के साथ आंधी की संभावना है। मौसम विभाग ने पूर्वानुमान लगाया है कि आज अधिकतम तापमान 37-41 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। दिल्ली ही नहीं, पूरे उत्तर भारत में गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है।

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button