Demolition Drive : गुरुग्राम जमकर गरज रहा Bulldozer, जहां दिखा अवैध निर्माण वहीं हो गया शुरु

गुरुग्राम के दो अलग अलग इलाकों में नगर निगम की टीमों ने ना केवल सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया बल्कि कॉलोनी में अवैध रुप से बनाए गए पीजी और गेस्ट को हाउस को भी ध्वस्त कर दिया । 

Demolition Drive : गुरुग्राम में तमाम सरकारी विभाग अवैध निर्माणों पर एक साथ टूट पड़े हैं गुरुग्राम में जहां भी अवैध निर्माण हुआ है वहां तुरंत बलुडोजर पहुंच रहा है । शुक्रवार को कांकरौला में डीटीपी ने तोड़फोड़ अभियान चलाया तो गुरुग्राम नगर निगम भी कहां पीछे रहने वाला था । गुरुग्राम के दो अलग अलग इलाकों में नगर निगम की टीमों ने ना केवल सरकारी जमीन पर किए गए अवैध कब्जों को ध्वस्त किया बल्कि कॉलोनी में अवैध रुप से बनाए गए पीजी और गेस्ट को हाउस को भी ध्वस्त कर दिया ।

पहली तोड़फोड़ गुरुग्राम के बजघेड़ा इलाके में हुई जहां पर सरकारी जमीन पर कब्जा करके बनाए गए अवैध निर्माणों को गुरुग्राम नगर निगम के तोड़फोड़ दस्ते ने मिट्टी में मिला दिया । बजघेड़ा इलाके में फ्लाईओवर के पास अवैध रुप से बनाई गई कमर्शियल ईमारत को भी जमींदोज़ कर दिया गया ।

ये कार्रवाई सहायक अभियंता यतेन्द्र तंवर के नेतृत्व में कनिष्ठ अभियंता प्रदीप वर्मा और उसकी टीम के साथ मिलकर की गई । इस दौरान भारी पुलिस बल भी तोड़फोड़ दस्ते के साथ मौजूद रहा । नगर निगम की ओर से स्पष्ट किया गया है कि भविष्य में भी अवैध निर्माण करने वालों पर इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई की जाएगी । निगम प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अवैध निर्माण से बचें, अन्यथा उन्हें भी कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

वहीं दूसरी कार्रवाई भीम नगर कॉलोनी एरिया में की गई जहां पर अवैध रुप से पीजी गतिविधियां करने पर और अवैध निर्माण करने पर तोड़फोड़ और सीलिंग ड्राइवर चलाई गई । जन शिकायतों का गंभीरता से संज्ञान लेते हुए निगम को समाधान शिविर और सीएम विंडो पोर्टल के माध्यम से कुल 06 शिकायतें प्राप्त हुई थीं । इन शिकायतों के आधार पर कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से संचालित पीजी को सील किया गया । इसके अलावा मीडिया द्वारा उजागर किए गए एक अवैध निर्माण को भी ध्वस्त किया गया । साथ ही, एक अन्य शिकायत पर कार्रवाई करते हुए अवैध दीवार को भी गिरा दिया गया ।

यह कार्रवाई ड्यूटी मजिस्ट्रेट आर.के. मोंगिया के नेतृत्व में की गई । इस अभियान में निगम के कनिष्ठ अभियंता अंकित कपूर और वरुण ने सक्रिय भूमिका निभाई।कार्रवाई के दौरान पुलिस बल की सहायता भी ली गई, जिससे पूरे अभियान के दौरान सार्वजनिक सुरक्षा मानकों का सख्ती से पालन सुनिश्चित हो सके और सभी संबंधित कानूनी प्रावधानों के अनुरूप कदम उठाए जा सकें।
नगर निगम गुरुग्राम ने स्पष्ट किया है कि अवैध पीजी और अवैध निर्माणों के खिलाफ ऐसी कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी, ताकि नागरिकों को सुरक्षित और सुव्यवस्थित आवासीय वातावरण मिल सके।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button