School Closed: हरियाणा के इस जिले में स्कूलों की छुट्टी, जानें कब तक बंद रहेंगे स्कूल

School Closed: भारत-पाकिस्तान के बीच लगातार बढ़ते तनाव को देखते हुए देश के कई सीमा लगते राज्यों में स्कूलों को बंद कर दिया है। सीमावर्ती इलाकों में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है। बता दें कि पंचकूला में दो दिन आज और कल स्कूल बंद रहेंगे।

बताया जा रहा है कि हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने स्थिति की निगरानी के लिए अपने सारे कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं। इसके अलावा डॉक्टरों समेत सेहत विभाग, फायर ब्रिगेड और पुलिस के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। इससे पहले कल (7 मई) को हरियाणा में युद्ध के हालात से निपटने की तैयारियां परखी गईं थीं। पहले मॉक ड्रिल, फिर ब्लैकआउट किया गया था।School Closed

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button