Salary Hike: सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी! सैलरी में होगी ₹50000 की बढ़ोतरी

Salary Hike: केंद्र सरकार ने 16 जनवरी को 8वें वेतन आयोग के गठन की घोषणा की, जिससे सरकारी कर्मचारियों के वेतन में संभावित बदलाव को लेकर चर्चाएं बढ़ गई हैं। कर्मचारियों के वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी, इस पर अटकलें लगाई जा रही हैं। इस फैसले से महंगाई भत्ते और अन्य भत्तों में सुधार की उम्मीद है, जिससे सरकारी कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति मजबूत हो सकती है।
फिटमेंट फैक्टर क्या है? फिटमेंट फैक्टर एक गुणक है जिसका उपयोग केंद्र सरकार के कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के न्यूनतम मूल वेतन की गणना के लिए किया जाता है। इसे हर वेतन आयोग में अलग-अलग तरीके से निर्धारित किया जाता है। छठे वेतन आयोग (6th CPC) में फिटमेंट फैक्टर 1.86 था। सातवें वेतन आयोग (7th CPC) में इसे 2.57 तय किया गया था।
आठवें वेतन आयोग (8th CPC) में फिटमेंट फैक्टर 2.28 से 2.86 तक हो सकता है। अगर इसे 2.86 पर तय किया जाता है तो कर्मचारियों के वेतन में 40-50% की बढ़ोतरी संभव है।
8वें वेतन आयोग से वेतन में कितनी बढ़ोतरी होगी? Salary Hike
अगर नए वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 पर तय किया जाता है तो कर्मचारियों के वेतन में अच्छी-खासी बढ़ोतरी होगी। उदाहरण के लिए:
यदि किसी कर्मचारी का वर्तमान मूल वेतन 20,000 रुपये है, तो नया वेतन:
20,000 × 2.86 = 57,200 रुपये
न्यूनतम मूल वेतन और पेंशन में संभावित वृद्धि-
यदि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 है, तो न्यूनतम वेतन और पेंशन में इस प्रकार वृद्धि हो सकती है: Salary Hike
मौजूदा न्यूनतम मूल वेतन: 18,000 रुपये
संभावित नया न्यूनतम मूल वेतन: 18,000 × 2.86 = 51,480 रुपये
मौजूदा न्यूनतम पेंशन: 9,000 रुपये
संभावित नई न्यूनतम पेंशन: 9,000 × 2.86 = 25,740 रुपये