हरियाणा के युवाओं को सैनी सरकार का बड़ा झटका, रद्द की ग्रुप-C की ये बड़ी भर्तियां, जानें…

हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी के 3053 पदों की भर्ती रद्द कर दी है।

Haryana News: हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है। हरियाणा में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं को बड़ा झटका लगा है। जानकारी के मुताबिक हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी के 3053 पदों की भर्ती रद्द कर दी है।

मिली जानकारी के मुताबिक एचएसएससी को अब इन पदों के लिए विज्ञापन वापस लेने की अनुमति दे दी गई है। सीएम सैनी से चर्चा के बाद मुख्य सचिव कार्यालय (सीएसओ) ने यह मंजूरी भेजी है।

रद्द किए गए पदों में इंडियन रिजर्व बटालियन (आईआरबी) के 66, स्टेनोग्राफी के 1,592 और कई अन्य विभाग शामिल हैं। गौरतलब है कि पिछले महीने सरकार द्वारा रद्द किए गए कुछ पदों के फैसले को अब पलट दिया गया है और नई सूची में पुराने वापस लिए गए पदों को फिर से शामिल किया गया है। आयोग अब इन पदों के लिए नई भर्ती प्रक्रिया शुरू करेगा।

पुलिस भर्ती रद्द

सरकार ने दो दिन पहले हरियाणा पुलिस में 5,600 पुरुष और महिला कांस्टेबलों की भर्ती का विज्ञापन रद्द कर दिया था। जानकारी के मुताबिक सरकार ने एचएसएससी को भर्ती विज्ञापन वापस लेने की मंजूरी दे दी थी। हालांकि आयोग अब इस पुलिस भर्ती के लिए सीईटी-2025 के बाद नया नोटिफिकेशन जारी करने की तैयारी कर रहा है।

जानकारी के अनुसार राहत की बात यह है कि हरियाणा सरकार ने नए विज्ञापन में पुराने आवेदकों को मौका देने का फैसला किया है। अब हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग किसी भी समय इन विज्ञापित पदों की वापसी की अधिसूचना जारी कर सकता है।

ग्रुप-सी की कौन-कौन सी भर्तियां रद्द

सरकार ने जिन भर्तियों के विज्ञापन वापस लिए हैं, उनमें हरियाणा पुलिस कांस्टेबल की 5,600 भर्तियां शामिल हैं। इसमें घुड़सवार सशस्त्र पुलिस कांस्टेबल के 66 पदों की भर्ती भी शामिल है।

जानकारी के अनुसार ग्रुप-सी फॉरेस्टर 65, ड्राफ्ट मैन सिविल 367, नेटवर्क असिस्टेंट 16, ऑटो डीजल मैकेनिक 319, फिटर/एक्सप्रेस 180, ड्राफ्ट्समैन इलेक्ट्रिकल 08, ड्राफ्ट्समैन मैकेनिकल 04, असिस्टेंट आर्कियोलॉजिस्ट 10, मोटर व्हीकल इंस्पेक्टर 24, स्टेनोग्राफर 1075, स्टेनोग्राफर इंग्लिश 517, स्टेनो टाइपिस्ट हिंदी 246, असिस्टेंट ड्राफ्टर सिविल 156 पद शामिल हैं।

वापस नहीं किए जाएंगे

सूत्रों के अनुसार हरियाणा सरकार ने ग्रुप-सी की कुछ भर्तियों को वापस नहीं करने का फैसला किया है। सरकार ने इन्हें वापस लेने की अनुमति वापस ले ली है। इनमें ग्रुप 25 के सीनियर साइंटिफिक असिस्टेंट के 69 पद, ग्रुप 7 के फॉरेस्ट रेंजर के 57 पद और ग्रुप 7 के डिप्टी रेंजर के 06 पद शामिल हैं।

अपडेट डाटा जारी

एचएसएससी चेयरमैन हिम्मत सिंह ने सीईटी-2025 रजिस्ट्रेशन का अपडेट डाटा जारी किया है। हिम्मत सिंह ने बताया कि ग्रुप-सी सीईटी के लिए अब तक कुल 13 लाख 48 हजार 697 आवेदन प्राप्त हुए हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!