Delhi Airport पर रनवे 1028 तीन महीने के लिए बंद, यात्रियों की बढ़ी परेशानी
Delhi Airport: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एक अहम फैसला लिया है, जिसका असर खासकर सर्दियों में पड़ने वाले कोहरे के समय यात्रियों पर साफ दिखेगा।

Delhi Airport: दिल्ली इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड (DIAL) ने एक अहम फैसला लिया है, जिसका असर खासकर सर्दियों में पड़ने वाले कोहरे के समय यात्रियों पर साफ दिखेगा। दिल्ली एयरपोर्ट के चार रनवे में से एक, रनवे 10/28 को अगले तीन महीनों के लिए बंद किया जा रहा है। यह फैसला रनवे को अपग्रेड (Upgrade) करने के लिए लिया गया है।
#WATCH | Delhi: On flight operations during the upcoming fog season, DIAL CEO Videh Kumar Jaipuriar says, “Out of the four runways Delhi Airport has, there is one runway, 1028, that we plan to shut down for 3 months because upgrades are required. So, two upgrades are required… pic.twitter.com/cPW9tVx8Bd
— ANI (@ANI) June 6, 2025
DIAL के सीईओ विदेह कुमार जयपुरियार ने बताया कि इस रनवे का इंस्ट्रूमेंट लैंडिंग सिस्टम (ILS) काफी पुराना हो चुका है और अब उसकी जगह नया सिस्टम लगाया जाएगा। इसके साथ ही रनवे को CAT 3B स्टैंडर्ड (Standard) के अनुसार भी अपग्रेड किया जा रहा है।
CAT 3B वह तकनीक है जिसकी मदद से विमान बहुत कम विज़िबिलिटी (Visibility) में भी सुरक्षित तरीके से लैंड कर सकते हैं। वर्तमान में एयरपोर्ट के वेस्ट साइड (West Side) पर दो रनवे पहले से ही CAT 3B तकनीक से लैस हैं, लेकिन ईस्ट साइड (East Side) पर केवल एक ही रनवे इस सिस्टम के अनुरूप था।
रनवे 1028 को अपग्रेड करने के बाद ईस्ट साइड पर भी दो रनवे उपलब्ध हो जाएंगे, जिससे लैंडिंग और टेकऑफ (Takeoff) दोनों में सुविधा बढ़ेगी।
इस रनवे की मरम्मत और तकनीकी बदलाव का असर फ्लाइट ऑपरेशंस (Flight Operations) पर भी देखने को मिलेगा। कुल 100 उड़ानों पर इसका असर पड़ेगा, जिनमें से 43 को नए समय के अनुसार रीशेड्यूल (Reschedule) किया गया है और 57 फ्लाइट्स कैंसल (Cancel) कर दी गई हैं।
कुल मिलाकर एयरपोर्ट की उड़ान क्षमता का लगभग 7 प्रतिशत हिस्सा इससे प्रभावित होगा। नया फ्लाइट शेड्यूल पहले ही जारी किया जा चुका है ताकि यात्री समय रहते अपनी यात्रा की प्लानिंग कर सकें।
अगर आप आने वाले दिनों में दिल्ली एयरपोर्ट से यात्रा करने का प्लान बना रहे हैं, तो अपनी फ्लाइट का स्टेटस (Flight Status) जरूर चेक करें।
कोहरा और रनवे बंद होने की वजह से कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन एयरपोर्ट अथॉरिटी का कहना है कि यह सुधार भविष्य में फ्लाइट्स को ज्यादा सेफ (Safe) और स्मूथ (Smooth) बनाएगा।