Traffic Divert : मेले के चलते माता शीतला रोड़ पर रुट डायवर्ट, 4 अप्रैल तक ये गाड़ियां नहीं जा सकेंगी इस रोड़ पर

Traffic Divert : गुरुग्राम के शीतला माता मंदिर में चल रहे चैत्र मेले के मद्देनज़र गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने इस रूट पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है । 4 अप्रैल तक इस रुट पर किसी भी भारी वाहन की एंट्री पर रोक रहेगी । इस दौरान इस सड़क मार्ग पर माता शीतला के दर्शनों के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ आने की संभावना है जो सुरक्षा की दृष्टि से सभी भारी वाहन चालकों के लिए डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है।
इस मेला आयोजन के दौरान सभी भारी वाहन चालक निम्नलिखित दिए गए सड़क मार्गों का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे ताकि शीतला माता सड़क मार्ग पर श्रद्धालुओं और अन्य वाहनो का आवागमन सुगमता से कराया जा सके।
क्या होगा नया रुट ?
1.सिगनेचर टावर की ओर से जो वाहन चालक नजफगढ़ द्वारका की ओर जाएंगे वे सभी वाहन चालक एमडीआई चौक से आगे कटारिया चौक गोल चक्कर से दाहिनी और मुड़कर पास को रेड लाइट सेक्टर 21, 22 – रेजांगला चौक- कृष्णा चौक- बजघेड़ा फाटक के रास्ते नजफगढ़ द्वारका की ओर जाएंगे।
2. सेक्टर 12 के रास्ते CRPF Camp चौक आने वाले सभी भारी वाहन चालक सेक्टर 12 से DSD कॉलेज चौक-रेलवे स्टेशन रोड के रास्ते सेक्टर 4/7 चौक से रेलवे स्टेशन, सेक्टर 4,7,9,5 धनवापुर, दौलताबाद आदि स्थानों की ओर जाएंगे।
3. सेक्टर 5 गोल चक्कर के रास्ते माता मंदिर की ओर आने वाले सभी भारी वाहन चालक सेक्टर 5 गोल चक्कर से प्रकाशपुरी चौक के रास्ते रेलवे रोड का प्रयोग करते हुए अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे।
4. सेक्टर 5 चौक से माता मंदिर के रास्ते के रास्ते हाईवे NH-48 की ओर जाने वाले सभी भारी वाहन चालक कृष्णा चौक के रास्ते रेजांगला चौक-पासको रेड लाइट के रास्ते सड़क मार्ग का प्रयोग करके अपने गंतव्य स्थान की ओर जाएंगे। और उपरोक्त इसी चौक से राजीव चौक की ओर जाने वाले वाहन चालक प्रकाशपुरी चौक-सेक्टर 4/7 चौक – न्यू कॉलोनी मोड के रास्ते सोहना चौक से होते हुए सोहना,राजीव चौक, जयपुर आदि की ओर जाएंगे।