Route Alert : सावधान! अगले एक महीने के लिए गुरुग्राम का यह रूट रहेगा बंद, इन रास्तों का करें इस्तेमाल

Route Alert : दिल्ली-एनसीआर और गुरुग्राम के वाहन चालकों के लिए एक जरूरी ट्रैफिक अपडेट (Route Alert) है। गुरुग्राम के हरसरू गांव में नगर निगम द्वारा सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जा रहा है। इसके चलते 22 जून से लेकर 25 जुलाई (कुल 33 दिन) तक इस मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह से रोक लगा दी गई है। यातायात व्यवस्था को सुचारू रूप से चलाने और लोगों को जाम की स्थिति से बचाने के लिए गुरुग्राम ट्रैफिक पुलिस ने भारी वाहनों के लिए दो नए और वैकल्पिक रूट (डायवर्जन) जारी किए हैं।
यातायात पुलिस द्वारा जारी किया गया नया रूट प्लान: Route Alert
सड़क निर्माण के दौरान पटौदी और द्वारका एक्सप्रेसवे के बीच चलने वाले भारी वाहनों को नीचे दिए गए वैकल्पिक रास्तों का पालन करना होगा:
Route Alert 1: पटौदी से द्वारका एक्सप्रेसवे आने वाले वाहनों के लिए: जो भारी वाहन पटौदी से गाडौली, गुरुग्राम या द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ आना चाहते हैं, उन्हें हयातपुर चौक से दाहिने (राइट) मुड़ना होगा। वहाँ से सीधा चलते हुए सती चौक पहुंचें, फिर सती चौक से बाएं (लेफ्ट) मुड़कर ऐलान चौक गोलचक्कर से होते हुए द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ जा सकेंगे।
Route Alert 2: द्वारका एक्सप्रेसवे से पटौदी जाने वाले वाहनों के लिए: गाडौली, गुरुग्राम और द्वारका एक्सप्रेसवे की तरफ से हयातपुर या पटौदी जाने वाले भारी वाहनों को हरसरू चौक से करीब 1.5 किलोमीटर सीधा ऐलान चौक की तरफ जाना होगा। इसके बाद गोलचक्कर से दाहिने (राइट) मुड़कर सीधे सती चौक पहुंचना होगा और वहां से दाहिने मुड़कर हयातपुर चौक होते हुए पटौदी की तरफ जाना होगा।
पुलिस की अपील: जाम से बचने के लिए नियमों का करें पालन : Route Alert
यातायात पुलिस ने भारी वाहन चालकों से अपील की है कि वे किसी भी असुविधा और जाम से बचने के लिए इन निर्धारित डायवर्जन रूट का ही इस्तेमाल करें। निर्माण कार्य के दौरान रूट पर अतिरिक्त पुलिसकर्मियों की तैनाती भी की जाएगी ताकि यातायात सुचारू रूप से चलता रहे।