Result: 10वीं-12वीं विद्यार्थियों के लिए बड़ी खबर, आज घोषित होगा Result, ऐसे चेक करें मार्कशीट

Result : कौंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टीफिकेट एग्जामिनेशन (सी.आई.ए.सी.ई) द्वारा आज कक्षा 10वीं (आई.सी.एस.ई.) और कक्षा 12वीं (आई.एस.सी.) के परीक्षा परिणाम घोषित किए जाएंगे।

बोर्ड के एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विद्यार्थी अपना परिणाम बोर्ड की अधिकारिक वैबसाइट https://cisce.org/ पर देख सकेंगे। इस वर्ष कक्षा 10वीं (आई.सी.एस.ई) की परीक्षा के लिए 2.53 लाख से अधिक छात्रों ने रजिस्ट्रेशन कराया था, जबकि कक्षा 12वीं (आई.एस.सी.) के लिए लगभग 1 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी।

रिजल्ट को लेकर छात्रों में पिछले कई दिनों से उत्सुकता बनी हुई थी कि परिणाम मई के पहले सप्ताह में घोषित किए जाएंगे, लेकिन बोर्ड ने साफ कर दिया है कि अब 30 अप्रैल को ही दोनों कक्षाओं के परिणाम घोषित किए जाएंगे।Result

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button