RBI Repo Rate: होम और कार लेना हुआ सस्ता, RBI ने घटाया रेपो रेट

RBI Repo Rate: आरबीआई ने लोन लेने वालों को बड़ा तोहफा दिया है। आरबीआई ने मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक में लोन लेने वालों को बड़ी राहत दी है।

nn

आरबीआई के गर्वनर संजय सिंह मल्होत्रा ने मीटिंग के बाद फैसलों की जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट में 0.25 फीसदी की कटौती का फैसला लिया गया है। रेपो रेट 6.50 प्रतिशत से घटाकर 6.35 फीसदी कर दिया गया है।

nRBI के फैसले के बाद बैंक भी होमलोन, एजुकेशन लोन, कार लोन और पर्सनल लोन से लेकर कॉरपोरेट लोन तक ब्याज के दरों में कटौती कर पाएंगे।

nn

RBI ने इससे पहले मई 2020 में कोरोना महामारी के दौरान ब्याज दरों में कटौती की थी। अब 5 साल के बाद दोबारा बैंक लोन की ब्याज दरों को घटा दिया गया है।

nn

पांच साल में पहली बार सस्ता हुआ कर्ज
nसंजय मल्होत्रा की अध्यक्षता में पहली मॉनिटरी पॉलिसी कमिटी की बैठक हुई। यह बैठक 3 दिन चली थी। RBI के फैसले के बाद लोन लेना अब सस्ता हो गया है। उम्मीद की जा रही है कि आरबीआई के इस फैसले से लोन लेने वालों को फायदा होगा।  

nn

RBI गवर्नर ने कहा कि अर्थव्यवस्था की मजबूती के लिए हम काम करते रहेंगे. इकोनॉमी के स्टेकहोल्डर्स के साथ-साथ कंसलटेशन का दौर जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि अर्थव्यवस्था का हाल वैश्विक स्तर पर चुनौतीपूर्ण हो गया है। हालांकि, भारतीय अर्थव्यवस्था मजबूत है लेकिन वैश्विक हालात का असर तो भारत पर भी पड़ रहा है।

nn

खुदरा महंगाई दर 4.2 प्रतिशत रहने का अनुमान
nआरबीआई ने वित्त वर्ष 2025-26 के लि महंगाई दर 4.2 फीसदी दयत की है। गवर्नर ने कहा कि महंगाई दर का टोलरेंस बैंड जब से फिक्स किया गया है, औसत महंगाई दर लक्ष्य के अनुसार रही है। खुदरा महंगाई दर तो अधिकांश कम ही रहा है। कुछ ही मौकों पर खुदरा मंहगाई दर आरबीआई के टोलरेंस बैंड से ऊपर गया है।

Back to top button
Created with ❤