Ram Rahim: आज सुनारियां जेल वापस जाएंगे गुरमीत राम रहीम, 21 दिन की फरलो पर आए थे बाहर 

Ram Rahim:  हत्या व दुष्कर्म के मामले में 20 साल की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम आज रोहतक स्थित सुनारियां जेल लौटेंगे। गुरुमीत राम रहीम की जमानत अवधि पूरी हो चुकी है। डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम को 9 अप्रैल को 21 दिन की फरलो मिली थी। कड़ी सुरक्षा के बीच सिरसा से राम रहीम सुनारियां जेल में वापस आएंगे। डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम अब तक 13 बार जेल से बाहर आ चुके है।Ram Rahim

बता दें कि गुरमीत राम रहीम को इससे पहले 2 जनवरी 2025 को 30 दिन की पैरोल मिली थी, जिसमें से 10 दिन सिरसा डेरा तो 20 दिन बरनावा यूपी में बिताए थे। लेकिन इस बार 21 दिन की फरलो के दौरान सिरसा डेरे में ही रहे और अनुयायियों से मुलाकात की। साथ ही डेरे का स्थापना दिवस मनाया।Ram Rahim

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!