Ram Rahim: फिर जेल से बाहर आया राम रहीम, इतने दिन की मिली फरलो

Ram Rahim : राम रहीम से जुड़ी इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राम रहीम फिर से सुनारिया जेल से बाहर आ गया है। गुरमीत राम रहीम सिरसा डेरे में पहुंच चुके हैं। गुरमीत राम रहीम को 21 दिन की फरलो पर मिली है।

जानकारी के मुताबिक राम रहीम आज सुबह ही जेल से सीधे सिरसा के लिए रवाना हुए। हरियाणा पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच गुरमीत को सिरसा ले जाया गया। गुरमीत सिंह सिरसा में डेरे में पहुंच गए हैं। इस बार गुरमीत सिंह की 21 दिन की फरलो मंजूर हुई है।

बताया जा रहा है कि 29 अप्रैल को डेरा सच्चा सौदा का स्थापना दिवस है। उससे पहले राम रहीम को बड़ी राहत मिली है। डेरा सच्चा सौदा के स्थापना दिवस को लेकर डेरा में एक बड़े कार्यक्रम होने की संभावना है। फरलो के दौरान बाबा राम रहीम सिरसा डेरे में ही रहेंगे। पिछली बार दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले बाबा राम रहीम की 30 दिन की पैरोल मिली थी। 13वीं बार बाबा राम रहीम को पेरोल और फरलो मिली है। बाबा राम रहीम को रोहतक जेल में राम रहीम की मुंह बोली बेटी हनीप्रीत सिरसा से लेने पहुंची थीं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!