Delhi Weather: बारिश और ठंडी हवाओं ने बदल दिया राजधानी के मौसम का मिजाज, आज इन इलाकों में जारी रहेगा येलो अलर्ट
Delhi NCR Weather: दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार को आई तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिल्लीवासियों को ठंडक का एहसास हुआ।

Delhi Weather: दिल्ली में मौसम ने अचानक करवट ली है। रविवार को आई तेज हवाओं और बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दी। तापमान में जबरदस्त गिरावट दर्ज की गई, जिससे दिल्लीवासियों को ठंडक का एहसास हुआ।
शनिवार का दिन रहा बेहद गरम

दिल्ली में शनिवार का दिन काफी गर्म रहा। लोग खासकर उमस भरी गर्मी से परेशान हैं, लेकिन रात 2 बजे से सुबह 5 बजे से शाम 5 बजे तक उमस भरी गर्मी बनी रहेगी। विभिन्न क्षेत्रों में हल्की से मध्यम बारिश, ओलावृष्टि, आंधी और तूफान आया। इससे मौसम काफी ठंडा हो गया।
जारी हो गया येलो अलर्ट
अगले तीन दिनों में दिल्ली में आंधी और बारिश की संभावना है। इसके चलते दिल्ली में 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। उच्च तापमान 40 डिग्री से नीचे रहने की संभावना है। इसे देखते हुए मौसम विभाग ने तीन दिन के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।











