Haryana Weather: हरियाणा के इन जिलों में बारिश का अलर्ट, देखें 3 दिन के मौसम की ताजा अपडेट

Haryana Weather: हरियाणा में मौसम का मिजाज बदल गया है। हाल ही मौसम विभाग ने 3 दिनों मौसम खराब रहने की संभावना जताई है, जिसके चलते कई जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आइए देखें मौसम की पूरी रिपोर्ट….

हरियाणा में लगातार 3 दिन बारिश के आसार हैं। आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और कुरुक्षेत्र में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं, मौसम विभाग ने सुबह 10 बजे तक जीटी रोड बेल्ट के सभी जिलों में तेज बारिश का फ्लैश अलर्ट जारी किया है। Haryana Rain Alert

हरियाणा के सिरसा जिले के क्षेत्र में कई जगह बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक, इनमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल शामिल हैं। सोनीपत, जींद और दिल्ली से सटे गुरुग्राम के इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। यहां जलभराव भी शुरू हो गया है। Haryana Rain Alert

झज्जर, फतेहाबाद, पलवल, फरीदाबाद, नूंह, हिसार और पंचकूला में भी बारिश हो रही है। जबकि, चरखी दादरी, कुरुक्षेत्र, सिरसा आदि जिलों में बादल छाए हुए हैं। कुरुक्षेत्र और यमुनानगर में बीती रात भी बूंदाबांदी हुई है। वहीं, चरखी दादरी में आज सुबह हल्की बारिश हुई। Haryana Rain Alert

मौसम विभाग के अनुसार, प्रदेश में बारिश का दौर तेज होगा और 15 अगस्त को 11 जिलों में यलो अलर्ट रहेगा। जबकि 16 अगस्त को 5 जिलों में अलर्ट है। Haryana Rain Alert

हिसार के चौधरी चरणसिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विज्ञान विभाग ने 12 बजे तक के लिए चेतावनी जारी की है। इसके अनुसार, नूंह, पलवल, फरीदाबाद, गुरुग्राम, चरखी दादरी, भिवानी, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, रोहतक, हिसार, फतेहाबाद, सोनीपत, जींद, करनाल, कुरुक्षेत्र और पानीपत जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इस दौरान कुछ स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना है। Haryana Rain Alert

जाने अगले तीन दिन का मौसम

15 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम : IMD के अनुसार, 15 अगस्त को 11 जिलों में बारिश का यलो अलर्ट है। जिसमें पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल में बारिश का यलो अलर्ट है। इसके अलावा फतेहाबाद और कैथल में 0 से 25 प्रतिशत बारिश की संभावना है। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,रोहतक,जींद, सोनीपत, पानीपत, करनाल और कुरूक्षेत्र में 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Rain Alert

16 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम : IMD के अनुसार 16 अगस्त को 5 जिलों अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत,सोनीपत में बारिश का यलो अलर्ट है। वहीं सिरसा, फतेहाबाद में 0 से 25 प्रतिशत। हिसार, भिवानी, चरखी दादरी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, कुरूक्षेत्र, जींद, कैथल,रोहतक, झज्जर में 25 से 50 प्रतिशत और पंचकूला,अंबाला, यमुनानगर, करनाल, पानीपत, सोनीपत में 50 से 75 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Rain Alert

17 अगस्त को कैसा रहेगा मौसम : IMD के अनुसार, 17 अगस्त से बारिश की गतिविधियों में कमी आएगी। इस दिन किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी, चरखी दादरी,महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, मेवात, पलवल, झज्जर, रोहतक, जींद में 0 से 25 प्रतिशत। पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत 25 से 50 प्रतिशत बारिश की संभावना है। Haryana Rain Alert

घग्गर को लेकर अलर्ट जारी

पंचकूला में मौसम खराब है। हल्की बूंदाबांदी हो रही है। पंचकूला में प्रशासन ने नदियों के पास न जाने की एडवाइजरी जारी की है। इसके अलावा पंचकूला के आसपास बरसाती नदियों, खासकर घग्गर को लेकर प्रशासन ने अलर्ट जारी किया है। Haryana Rain Alert

पहाड़ों में हो रही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में कोई अप्रिय घटना न हो, इसके लिए नदियों के पास डायल-112 की तैनाती की गई है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button