Haryana Weather: हरियाणा के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट हो गया जारी, गुरुग्राम समेत आज यहाँ यहाँ बरसेंगे बादल, चेक करें पूरा वेदर अपडेट
Weather Update: हरियाणा में मानसून जमकर बरस रहा है। IMD ने हरियाणा के कई हिस्सों में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हरियाणा में ज्यादा बारिश होने की संभावना है.

Haryana Weather: हरियाणा में मानसून जमकर बरस रहा है। IMD ने हरियाणा के कई हिस्सों में अगले 2 दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. इसके साथ ही चंडीगढ़ में भी येलो अलर्ट जारी किया गया है. मौसम विभाग का कहना है कि उत्तरी हरियाणा में ज्यादा बारिश होने की संभावना है.
मौसम विभाग ने आज हरियाणा के 11 जिलों में बारिश की संभावना जताई है। इनमें पलवल, नूंह, गुरुग्राम, फरीदाबाद, रेवाड़ी, महेंद्रगढ़, झज्जर, चरखी दादरी, पंचकूला, अंबाला और यमुनानगर शामिल हैं। 13 जुलाई को हरियाणा में हल्की बारिश की संभावना है. मौसम विभाग ने कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश की चेतावनी दी है, रात में तापमान 22 डिग्री सेल्सियस तक गिरने की संभावना है.
बात करें 14 जुलाई की तो इस दिन तेज बारिश की संभावना है. दिन का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहेगा. मौसम विभाग ने इस दिन भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है. 15 जुलाई को मौसम में सुधार देखने को मिलेगा. दिन का तापमान 32 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है और बारिश की संभावना कम रहेगी. Haryana Weather