Haryana News

Punjab Crime News: बॉयफ्रेंड ने स्पा सेंटर में घुसकर किया शादीशुदा प्रेमिका का मर्डर, फिर लाश के सामने बैठकर खूब रोया आशिक और चाकू को देखता रहा

Advertisement
Advertisement

Punjab Crime News: पंजाब के लुधियाना जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी शादीशुदा गर्लफ्रेंड की स्पा सेंटर में घुसकर हत्या कर दी है। उसने चाकू से गला रेतकर अपनी प्रेमिका को मार डाला। फिहलाल, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके उसके पास से वारदात में शामिल चाकू भी बरामद कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक, यह घटना लुधियाना के दुगरी इलाके की है। यहां हिम्मत सिंह नगर में रहने वाली अकविंदर कौर उर्फ कक्की एक स्पा सेंटर में काम करती थी। वह मूल रूप से डेहलों गांव की रहने वाली थी। बताया जा रहा है कि कक्की की शादी कुछ साल पहले कोहड़ा में हुई थी और उसके दो बच्चे भी हैं।

Advertisement

खबरों की मानें, तो कक्की का करीब डेढ़ साल से अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा था। जिसके चलते वह अपने पति से अलग रह रही थी और अपने बच्चों को नौकरी कर पाल रही थी। इसी दौरान उसकी दोस्ती सिमरनजीत सिंह नाम के युवक से हो गई। कहा जा रहा है कि सिमरनजीत उससे शादी करना चाहता था। वो चाहता था कि उसकी गर्लफ्रेंड अकविंदर स्पा सेंटर की नौकरी छोड़ दें। ताकि, वह अपने परिवार वालों से उसे मिलवा सके और उससे शादी कर सके। लेकिन, अकविंदर उर्फ कक्की स्पा की नौकरी छोड़ने को तैयार नहीं थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच झगड़ा रहता था।

पुलिस की मानें, तो अकविंदर के बॉयफ्रेंड सिमरजीत ने उसके साथ पहले भी मारपीट की थी। इसकी शिकायत अकविंदर ने थाना डेहलों में दी थी। दो दिन पहले ही उस शिकायत पर दोनों का समझौता भी हो गया था। आरोपी सिमरजीत ने लिखित में दिया था कि वह अब कभी दोबारा अकविंदर कौर को परेशान नहीं करेगा। लेकिन गुरुवार की दोपहर करीब 2 बजे वह अकविंदर के स्पा सेंटर में पहुंचा और दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया।

खबरों की मानें, तो अकविंदर ने सिमरजीत को बाहर जाने को कहा, तो सिमरनजीत ने चाकू निकाल लिया और उस चाकू से अकविंदर की गला रेत दिया। यहां एक युवक ने अकविंदर को बचाने की कोशिश की। लेकिन, आरोपी सिमरनजीत ने उसके हाथ पर भी चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंची और उन्होंने मामले की सूचना पुलिस को दी।

इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर अकविंदर को पास के दीप अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

लोगों ने बताया कि हत्या करने के बाद आरोपी सिमरजीत अपनी गर्लफ्रेंड अकविंदर के शव के पास बैठ गया और रोने लगा। इसके बाद वह चाकू को देखता रहा। फिर वहां से उठकर अंदर चला गया। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी के पास से चाकू भी बरामद कर लिया है।

 

 

WhatsApp Join WhatsApp
Join Now

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now, News18 India, News24, Khabrein Abhi Tak, A1 Tehelka Haryana ) बतौर रिपोर्टर गुरुग्राम से काम किया और स्थानीय मुद्दों को राष्ट्रीय मंच तक पहुँचाने में अहम भूमिका निभाई । साल 2018 में उन्होंने ‘Gurugram News Network’ डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म की शुरुआत की, जो आज गुरुग्राम क्षेत्र की ताज़ा और भरोसेमंद खबरों का प्रमुख स्रोत माना जाता है। सुनील यादव मुख्य रूप से क्राइम, राजनीति, प्रशासनिक मामलों, और स्थानीय जन-सरोकार से जुड़े विषयों पर गहरी पकड़ रखते हैं। उनकी पत्रकारिता की पहचान है—जमीनी हकीकत पर आधारित रिपोर्टिंग, निष्पक्ष विश्लेषण और तथ्यात्मक… More »
Advertisement
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!