Public Holiday : मार्च के महीने में सरकारी छुट्टियों की भरमार, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल-कॉलेज और बैंक !

Public Holiday : मार्च के महीने में सार्वजनिक अवकाश की भरमार है । मार्च के महीने में लगभग 10 से ज्यादा सार्वजनिक अवकाश हैं, इन दिनों में सभी सरकारी कार्यालय, स्कूल, कॉलेज और बैंक बंद रहेंगे ।
कितने दिन हैं Public Holiday ?
मार्च की शुरुआत से ही सार्वजनिक अवकाश की भरमार है । मार्च महीने की शुरुआत ही छुट्टी के दिन से हुई है । 1 मार्च को रविवार था उसके बाद 4 मार्च को होली की छुट्टी रही इसी प्रकार आने वाले दिनों में भी मार्च में लगातार कई छुट्टियां हैं ।
इस बार मार्च के महीने में 5 रविवार हैं । जो कि 1, 8, 15, 22 और 29 मार्च के हैं, इन सभी दिन सार्वजनिक अवकाश हैंं । इसी प्रकार 4 मार्च को होली की छुट्टी रही और अब आने वाली 21 मार्च को ईद उल फितर की छुट्टी है, 23 मार्च को शहीदी दिवस पर अवकाश रहेगा, 26 मार्च को राम नवमीं की छुट्टी रहेगी और 31 मार्च को महावीर जयंती की छुट्टी होगी ।
महीने के आखिरी सप्ताह में 28 मार्च शनिवार को भी बैंक बंद रह सकते हैं, हालांकि अभी इस पर फैसला नहीं हुआ है क्योंकि ये वित्तीय वर्ष का आखिरी महीना है, ऐसे में हो सकता है कि महीने के आखिरी सप्ताह के आखिरी शनिवार वर्कलोड के चलते छुट्टी ना हो ।