Power Supply : गुरुग्राम में बिजली सप्लाई बाधित होने पर तीन अधिकारी सस्पेंड, रुक गई थी रैपिड मेट्रो

Power Supply : 22 मई की रात गुरुग्राम में हुई बिजली कटौती मामले में अब  HVPNL ने अधिकारियों ने बिजली विभाग के अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है । 22 मई की शाम सेक्टर 72 के पॉवर हाउस में हुए फॉल्ट की वजह से रैपिड मेट्रो कई घंटो तक बाधित रही जिसकी वजह से काफी किरकिरी हुई थी ।

तीन इंजीनियर सस्पेंड

22 मई की रात गुरुग्राम के सेक्टर 72 के पावर हाउस में अचानक फॉल्ट हो गया जिसकी वजह से गुरुग्राम के कई सेक्टरों में ब्लैक आउट हो गया । भीषण गर्मी की वजह से पावर हाउस लोड नहीं ले पाया और पावर हाउस में आग लग गई और उपकरण जल गए । इस माममले में एक्शन लेते हुए हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड ने तीन अधिकारियों को सस्पेंड कर दिया है ।

निलंबित किए गए कर्मचारियों में पल्ली सब-स्टेशन के सहायक कार्यकारी अभियंता (AEE/SSE) संदीप सिंह, पल्ली सब-स्टेशन के जूनियर इंजीनियर (JE) इंचार्ज बृजेश और सेक्टर-72 सब-स्टेशन के जूनियर इंजीनियर (JE) इंचार्ज संदीप नैन शामिल हैं।

इन इलाकों में हुआ था ब्लैक आउट

भीषण गर्मी और बढ़ते तापमान के कारण उत्पन्न थर्मल हीटिंग के चलते गत रात्रि हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के गुरुग्राम स्थित सेक्टर-72 के 220 केवी सब-स्टेशन में तकनीकी खराबी उत्पन्न हो गई। करंट ट्रांसफार्मर (सीटी) से तेल रिसाव होने के कारण उसमें आग लग गई तथा ब्रेकर ट्रिप होने से पूर्व ही विस्फोट हो गया।

विस्फोट के दौरान करंट ट्रांसफार्मर तथा आसपास लगे पोल्स और उपकरण क्षतिग्रस्त हो गए, जिससे फॉल्ट उत्पन्न हुआ। इसके चलते गुरुग्राम के 220 केवी के दो तथा 66 केवी के पांच विद्युत सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति प्रभावित हुई।

इस घटना के कारण एचवीपीएन के सेक्टर-15, 38, 44, 46, 52, 56 तथा मारुति क्षेत्र के सब-स्टेशनों की बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं रैपिड मेट्रो सेवा भी सांय लगभग 7:50 बजे से 8:30 बजे तक प्रभावित रही।

22 मई की रात को हुए इस बड़े फॉल्ट के कारण रैपिड मेट्रो सेवा प्रभावित हुई थी। इसके अतिरिक्त, कई सेक्टरों में घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। गुरुग्राम में रैपिड मेट्रो का नेटवर्क 11.7 किलोमीटर लंबा है और यह सिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन पर दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से इंटरचेंज की सुविधा प्रदान करता है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button