Gurugram: ATM के सिक्योरिटी सिस्टम को हैक कर जालसाजों ने दस लाख निकाले, जांच में जुटी पुलिस

एटीएम के सिक्योरिटी सिस्टम को हैक किया और मशीन को तोड़े बिना कैसेट से 10 लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली। चोर एटीएम सिस्टम और बैंक प्रणाली से वाकिफ थे। उन्होंने बिना किसी चीज को क्षति पहुंचाए एटीएम के सिक्योरिटी सिस्टम को क्रैक किया। वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम को भी निष्क्रिय किया।

Gurugram News Network – हैकर्स ने बड़े ही शातिराना तरीके से ATM को हैक कर दस लाख रुपये की नकदी निकाली गई। गुरुग्राम में पहली बार इस तरीके से जालसाजों ने वारदात को अंजाम दिया गया। सिक्योरिटी सिस्टम को पूरा हैक किया गया और उसके बाद कोडिंग से दस लाख रुपये निकाले गए। सदर थाने में मामला दर्ज कर जांच पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। बता दे कि एटीएम में वारदात के दौरान गार्ड मौजूद नहीं था।

वकील गौरव कुमार बैंसला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनकी कंपनी विभिन्न बैंकों के एटीएम का रखरखाव करती है। कंपनी का मुख्यालय तमिलनाडु के चेन्नई में स्थित है। 30 अप्रैल की रात दिल्ली-जयपुर हाईवे पर रीको ऑटो इंडस्ट्रीज में लगे एक्सिस बैंक के एटीएम बूथ में चोर घुस गए।

एटीएम के सिक्योरिटी सिस्टम को हैक किया और मशीन को तोड़े बिना कैसेट से 10 लाख रुपए से ज्यादा की रकम निकाल ली। चोर एटीएम सिस्टम और बैंक प्रणाली से वाकिफ थे। उन्होंने बिना किसी चीज को क्षति पहुंचाए एटीएम के सिक्योरिटी सिस्टम को क्रैक किया। वीडियो रिकॉर्डिंग सिस्टम को भी निष्क्रिय किया।

एटीएम की डीवीआर, बैटरी, हार्ड डिस्क, पीसी कोर व चेस्ट लॉक भी अपने साथ ले गए। जिसके चलते कैमरे में कोई फुटेज उपलब्ध नहीं है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी।

थाना प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है। बैंक से एटीएम में लगे कैमरों की फुटेज को मांगा गया है। फुटेज मिलने के बाद उसकी जांच की जाएगी। आरोपियों के बारे में जानकारी जुटाकर जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस एटीएम बूथ के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ अन्य साक्ष्यों की भी जांच कर रही है। वहीं तकनीकी विशेषज्ञों की मदद लेकर जांच कर रही है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button