Drunk And Drive पर पुलिस का एक्शन : 20 दिनों में 686 चालान, लाइसेंस 3 महीने के लिए होगा सस्पेंड
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके।

Drunk And Drive : सड़कों को सुरक्षित बनाने और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों को सबक सिखाने के लिए गुरुग्राम पुलिस ने ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया है। पुलिस आयुक्त श्री विकास अरोड़ा (IPS) के दिशा-निर्देशों पर कार्रवाई करते हुए यातायात पुलिस ने मात्र 20 दिनों के भीतर शराब पीकर वाहन चलाने वाले 686 चालकों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस उपायुक्त (यातायात) डॉ. राजेश मोहन (IPS) और सहायक पुलिस आयुक्त श्री सत्यपाल यादव (HPS) की देखरेख में गठित विभिन्न पुलिस टीमों ने शहर के चिन्हित स्थानों पर विशेष नाकाबंदी की।
कुल चालान: 686 (ड्रिंक एंड ड्राइव)
इंपाउंड वाहन: 04 गाड़ियाँ जब्त की गईं।
लाइसेंस सस्पेंशन: सभी आरोपी चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किए जा रहे हैं।
महत्वपूर्ण चेतावनी: नियमों के अनुसार, जिन चालकों का लाइसेंस 3 महीने के लिए सस्पेंड किया गया है, वे इस अवधि के दौरान कोई भी वाहन नहीं चला पाएंगे। यदि वे वाहन चलाते पकड़े जाते हैं, तो उनके खिलाफ और भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
यातायात पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान का मुख्य उद्देश्य नशे की हालत में गाड़ी चलाने वालों पर लगाम लगाना है, जिससे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके। पुलिस टीमों ने रात के समय विशेष रूप से नाके लगाकर ब्रीथ एनालाइजर (Breath Analyzer) के माध्यम से गहन चेकिंग की।
गुरुग्राम पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे स्वयं और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें।
नशा करके वाहन न चलाएं: यह न केवल गैर-कानूनी है बल्कि जानलेवा भी है।
जारी रहेगी कार्रवाई: पुलिस ने स्पष्ट किया है कि यह अभियान भविष्य में भी लगातार जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।








