Haryana News: हरियाणा में इस पेड़ को लगाने पर लगी रोक, जानिए वन विभाग ने क्यों लिया यह फैसला?

Haryana: हरियाणा में सफेदा के पेड़ो पर वन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. हरियाणा में सफेदा पौधारोपण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के वन विभाग ने पूरे प्रदेश में सफेदा लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

Haryana News: हरियाणा में सफेदा के पेड़ो पर वन विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. हरियाणा में सफेदा पौधारोपण को लेकर एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। राज्य के वन विभाग ने पूरे प्रदेश में सफेदा लगाने पर पूर्ण रूप से प्रतिबंध लगा दिया है।

इस फैसले की सूचना वन संरक्षक मुख्य प्रधान कार्यालय की ओर से सभी जिलों के वन अधिकारियों को भेज दी गई है। दरअसल, सफेदा लगाने से पर्यावरण को काफी नुकसान हो रहा है। सफेदा तेजी से मिट्टी के पोषक तत्वों को सोख लेता है, जिसकी वजह से मिट्टी की संरचना सूखी और बंजर होने लगती है।

वहीं अगर इसकी रोपाई की जाए तो रोजाना करीब 12 लीटर जल की आवश्यकता होती है। अगर इसे पानी ना मिले तो भी इस पेड़ की जड़े जमीन से पानी सोखना शुरु कर देती हैं। हरियाणा में लगातार भूजल नीचे जा रहा है। प्रदेश के 143 ब्लॉक में से 88 ब्लॉक डार्क जोन में आ गए हैं, जिससे पानी की किल्लत बढ़ गई है।

वन मंत्री राव नरबीर ने पिछले दिनों वन विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए थे कि नुकसान को देखते हुए राज्य में अब से सफेदा का पौधरोपण नहीं होगा। इसलिए वन विभाग ने इसके लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। Haryana News

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!