Pitbull Attacks: 6 महीने के मासूम पर पिटबुल का जानलेवा हमला, हालत गंभीर; पूरी वारदात CCTV में कैद
सोनीपत की सिक्का कॉलोनी में खौफनाक हादसा, रिजनों ने जताई कड़ी कार्रवाई और आर्थिक मदद की गुहार

Pitbull Attacks/सोनीपत
जिले की सिक्का कॉलोनी में पालतू पिटबुल कुत्ते के खौफनाक हमले (Pitbull Attacks) का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। 14 सितंबर की शाम को अपनी बुआ की गोद में मौजूद 6 महीने के मासूम बच्चे पर पड़ोस के एक पालतू पिटबुल ने अचानक हमला (Pitbull Attacks) कर दिया। कुत्ते ने मासूम के चेहरे, पेट और शरीर के अन्य हिस्सों को बुरी तरह से नोच डाला। बच्चे को बचाने की कोशिश में उसकी बुआ भी घायल हो गई।
रोहतक PGI में भर्ती, हालत गंभीर : Pitbull Attacks
हमले में गंभीर रूप से घायल मासूम को तुरंत रोहतक के पंडित भगवत दयाल शर्मा पीजीआई (PGI) में भर्ती कराया गया, जहां वह फिलहाल जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहा है। घटना की पूरी वारदात पास में लगे सीसीटीवी (CCTV) कैमरे में कैद हो गई है, जिसका फुटेज भी सामने आया है। मासूम की दादी निर्मला देवी और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार इलाज के भारी खर्च को लेकर बेहद चिंतित है और प्रशासन से आर्थिक मदद की गुहार लगा रहा है।

पुलिस शिकायत का इंतजार, कड़ी कार्रवाई की मांग Pitbull Attacks
घटना के बाद से ही क्षेत्र के लोगों में भारी आक्रोश है। पीड़ित परिजनों और स्थानीय निवासियों ने खतरनाक नस्ल के कुत्तों को रिहायशी इलाकों में पालने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, परिजनों का पूरा ध्यान फिलहाल बच्चे के इलाज पर केंद्रित होने के कारण पुलिस में अभी तक औपचारिक लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने लिया संज्ञान, CM से करेंगी बात : Pitbull Attack
मासूम पर हुए इस जानलेवा हमले पर राजनीति और प्रशासनिक हलकों में भी प्रतिक्रियाएं आने लगी हैं। भाजपा हरियाणा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने इस घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे अत्यंत गंभीर और चिंताजनक बताया। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वह इस मामले को लेकर सीधे मुख्यमंत्री (CM) से बात करेंगी, ताकि रिहायशी इलाकों में खूंखार नस्ल के कुत्तों के रखरखाव और पीड़ित परिवार की मदद को लेकर उचित कदम उठाए जा सकें।
