Petrol Diesel Price Today : गुरुग्राम में बढे पेट्रोल डीज़ल के दाम, दिल्ली में हुआ सस्ता, जाने अपने शहर के हाल

Petrol Diesel Price Today : वैश्विक बाजार में मंगलवार (2 दिसंबर) को लगातार दूसरे दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी देखने को मिली। इसका असर भारत के भी कई शहरों में दिखाई दिया, जहां पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़े हैं। हालांकि दिल्ली, मुंबई और कोलकाता जैसे बड़े महानगरों में ईंधन की कीमतों में आज कोई बदलाव नहीं हुआ।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर WTI क्रूड आज 0.19 डॉलर (0.32%) की बढ़त के साथ 59.51 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया। वहीं ब्रेंट क्रूड में भी 0.14 डॉलर (0.22%) की हल्की तेजी दर्ज की गई और यह 63.31 डॉलर प्रति बैरल पर ट्रेड हुआ।

गुरुग्राम से पटना तक ईंधन महंगा

GoodReturns के आंकड़ों के अनुसार, गुरुग्राम में पेट्रोल की दर आज 13 पैसे बढ़कर ₹101.03 प्रति लीटर हो गई है। वहीं डीजल 39 पैसे की उछाल के साथ ₹88.29 प्रति लीटर बिक रहा है।
भुवनेश्वर में पेट्रोल और डीजल क्रमशः 24 पैसे और 23 पैसे बढ़कर ₹101.35 और ₹92.92 प्रति लीटर हो गए हैं।

जयपुर में भी कीमतें ऊपर गई हैं — पेट्रोल 10 पैसे बढ़कर ₹104.72, जबकि डीजल 9 पैसे महंगा होकर ₹90.21 प्रति लीटर पर पहुंच गया है।

लखनऊ में आज पेट्रोल 11 पैसे बढ़कर ₹94.84, और डीजल 12 पैसे बढ़कर ₹87.98 प्रति लीटर हो गया।
पटना में पेट्रोल 30 पैसे बढ़कर ₹105.53, जबकि डीजल 28 पैसे की वृद्धि के बाद ₹91.77 प्रति लीटर पर बिक रहा है।

तिरुवनंतपुरम में भी आज रेट बढ़े — पेट्रोल 15 पैसे बढ़कर ₹107.48, वहीं डीजल 27 पैसे चढ़कर ₹96.48 प्रति लीटर हो गया।

कहां मिली राहत

दिल्ली एनसीआर के नोएडा और ग्रेटर नोएडा में आज थोड़ी राहत देखने को मिली है। पेट्रोल का भाव 2 पैसे घटकर ₹94.85, जबकि डीजल 3 पैसे सस्ता होकर ₹87.98 प्रति लीटर पर आ गया।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button