Haryana Weather: हरियाणा वालों सावधान, आज रात इन जिलों पर आंधी तूफान के साथ बरसेंगे मेघराजा, जानिए मौसम का सटीक पूर्वानुमान

Weather Update: हरियाणा से गर्मी छूमंतर होती जा रही है। प्री-मानसून के आते ही झमाझम बारिश ने धड़ाधड़ हरियाणा का तापमान गिरा दिया। आज सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। कई जिलों पर आज काले बादल छाए रहे।

Haryana Weather: हरियाणा से गर्मी छूमंतर होती जा रही है। प्री-मानसून के आते ही झमाझम बारिश ने धड़ाधड़ हरियाणा का तापमान गिरा दिया। आज सुबह से ही मौसम सुहाना बना रहा। कई जिलों पर आज काले बादल छाए रहे।

पंचकूला में आज सुबह हुई बारिश से लोगों को राहत मिली। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने आज हरियाणा के 18 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। उनके अनुसार, गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाडी, मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, झज्जर, रोहतक, सोनीपत, जिंद, कैथल, पानीपत, करनाल, कुरूक्षेत्र, यमुनानगर, अंबाला और पंचकुला के लिए येलो अलर्ट जारी हुआ।

इन जिलों में आज तेज हवाएं, आंधी और हल्की बारिश के साथ ठंड बढ़ने की संभावना है। इसका प्रभाव विशेष रूप से दक्षिण-पश्चिमी हरियाणा में महसूस किया जा सकता है। महेंद्रगढ़ में मानसून की बारिश ने नया रिकॉर्ड बनाया है। अब तक 282 मिमी बारिश हुई है, जो राज्य में सबसे अधिक है।

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार 19 जून तक राज्य में सामान्य से 9 फीसदी अधिक बारिश हुई। इससे संकेत मिलता है कि मानसून का असर महसूस होने लगा है। आज रात से प्री-मानसून हवाओं का प्रभाव तेज हो जाएगा। 21 जून और 22 जून को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश या ओले पड़ सकते हैं। इसके बाद 23 से 25 जून तक गरज-चमक और तेज हवाओं के साथ पूरे राज्य में बारिश की संभावना है।

हरियाणा के अधिकांश जिलों में 25 जून तक मौसम गीला रहेगा। इस दौरान तापमान में 3 से 5 डिग्री तक की गिरावट आ सकती है। लोगों को गर्मी से राहत मिली। विशेष रूप से शहरी क्षेत्रों में बिजली की मांग में कमी आने की संभावना है। मौसम विभाग ने संकेत दिया है कि हरियाणा में 29 जून तक मानसून आने की संभावना है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button