Parle G Price in Gaza: गाजा में Parle-G बिस्किट बना जीवनरक्षक, भारत में 5 रुपये का पैकेट वहां बिक रहा 2342 रुपये में
Big News: बाप रे! बाप रे 5 रुपये वालाParle-G बिस्किट 2342 रुपये बिक रहा। सुनकर हैरानी ही न पर यह सच्च है। युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में तगड़ी भुखमरी आन पड़ी है। ऐसे में Parle-G बिस्किट यहाँ के लोगों के लिए जीवनी बना हुआ है।

Parle G Price in Gaza: बाप रे! बाप रे 5 रुपये वालाParle-G बिस्किट 2342 रुपये बिक रहा। सुनकर हैरानी ही न पर यह सच्च है। युद्धग्रस्त गाजा पट्टी में तगड़ी भुखमरी आन पड़ी है। ऐसे में Parle-G बिस्किट यहाँ के लोगों के लिए जीवनी बना हुआ है।
गाजा में Parle-G का एक बिस्किट का पैकेट 24 यूरो में बिक रहा है। भारतीय रुपयों में यह लगभग 2342 रुपये हुआ। अगर हम भारत में इसकी कीमत देखें तो यह 5 रुपये से 10 रुपये का है व अंतर्राष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत 100 रुपये है। पर गाजा में हालातों की मार में लोगों को बेबस कर दिया है।

मोहम्मद जवाद का एक फिलिस्तीनी सोशल मीडिया वीडियो वायरल हुआ। वीडियो में जवाद अपनी बेटी रफीक के साथ हैं और उनकी बेटी पारले-जी का पैकेट पाकर बेहद खुश नजर आ रही है। जवाद वीडियो में बताते हैं कि उन्होंने कुकीज़ का यह पैकेट 24 यूरो में खरीदा था। यह घटना गाजा में भयंकर खाद्य असुरक्षा और मानवीय संकट को उजागर करती है।
लड़ाई और घेराबंदी के कारण गाजा में आवश्यक वस्तुओं की भारी कमी है, जिससे खाद्य पदार्थों की कीमतें आसमान छू रही हैं। जब पारले-जी जैसे सस्ते और पौष्टिक बिस्कुट इतने ऊंचे दामों पर बेचे जाते हैं तो यह स्पष्ट संकेत है कि लोग भोजन के लिए कोई भी कीमत चुकाने को तैयार हैं। जवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिसने दुनिया भर के लोगों का ध्यान गाजा की दुर्दशा की ओर खींचा।

इस पोस्ट पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा, “भारत ने सहायता के तौर पर पारले-जी भेजा, हमास ने ट्रक जब्त कर लिए और उन्हें ऊंचे दामों पर बेच दिया।” यह टिप्पणी गाजा में राहत सामग्री के वितरण और कालाबाजारी के बारे में चल रही चिंताओं को दर्शाती है। जवाद ने अपने वीडियो में अन्य खाद्य पदार्थों की कीमतों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि गाजा में आटा 500 डॉलर और चीनी 90 डॉलर प्रति किलो बिक रही है। ये कीमतें बताती हैं कि गाजा में आम लोगों के लिए बुनियादी खाद्य पदार्थ खरीदना कितना मुश्किल है।










