Parking At Metro Station : इफकौ चौक और द्रौणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर बनेगी मल्टीलेवल पार्किंग
DMRC ने एचएसवीपी से इफकौ चौक मेट्रो स्टेशन और गुरु द्रौणाचार्य मेट्रो स्टेशन पर मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए जगह देने की मांग की है ।

Parking At Metro Station : गुरुग्रामवासियों के जल्द ही पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलने वाली है । DMRC (Delhi Metro Rail Corporation) ने HSVP (Haryana Shehri Vikas Pradhikaran) से जमीन की मांग की है ताकि गुरुग्राम के गुरु द्रौणाचार्य मेट्रो स्टेशन और इफकौ चौक मेट्रो स्टेशन के पास Multileval Parking बनाई जा सके । इसके लिए DMRC ने एचएसवीपी से NOC भी मांगी है । (Iffco Chowk Metro Station)
गुरुग्राम के दोनों मुख्य Metro Station के पास बनाई जाने वाली मल्टीलेवल पार्किंग से ना केवल मेट्रो में सफर करने वाले यात्रियों को सुविधा होगी बल्कि इन इलाकों में पार्किंग की समस्या से भी निजात मिलेगी । 20 जून को एचएसवीपी की एडमिनिस्ट्रेटर के साथ हुई बैठक में डीएमआरसी द्वारा तीन मांगे रखी गई हैं जिनमें से पार्किंग की मुख्य मांग है ।
डीएमआरसी ने एचएसवीपी से इफकौ चौक मेट्रो स्टेशन के पास 1978 वर्ग मीटर जमीन की मांग रखी है अगर ये जगह उपलब्ध नहीं होती है इसके लिए वैकल्पिक जगह देने का अनुरोध किया गया है, ताकि मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जा सके । (Guru Dronacharya Metro Station)
दूसरी मांग में गुरु द्रौणाचार्य मेट्रो स्टेशन के पास 2059 वर्ग मीटर जमीन की मांग रखी गई है । ताकि इस मेट्रो स्टेशन पर भी मल्टीलेवल पार्किंग का निर्माण किया जा सके । इसके अलावा डीएमआरसी ने मिलेनियम सिटी सेंटर, इफकौ चौक और गुरु द्रौणाचार्य मेट्रो स्टेशन से जुड़े लाइसेंस एग्रीमेंट के रिकॉर्ड को पूरी तरह मेल कराने की अपील की गई है ताकि कानूनी अड़चनों को दूर किया जा सके ।