PC Meena का Master Plan : 15 दिन में गड्ढामुक्त शहर, ट्रैफिक जाम खत्म करने को GMDA की सर्जिकल स्ट्राइक

गड्ढा मुक्त 15 दिन में: डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) के तहत आने वाली सभी सड़कों को सिर्फ 15 दिनों के भीतर पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इस अवधि के बाद, नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा और यदि कोई कमी पाई गई तो संबंधित इंजीनियरों की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

Master Plan : गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (GMDA) के नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) पीसी मीना (IAS) ने पदभार संभालते ही शहर के बुनियादी ढांचे को दुरुस्त करने का ‘मिशन गुरुग्राम’ शुरू कर दिया है। बुधवार को पदभार ग्रहण करने के तुरंत बाद उन्होंने अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली और ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के तहत कई कड़े और समयबद्ध निर्देश जारी किए। उनका मुख्य जोर सड़कों के रखरखाव, ट्रैफिक जाम से मुक्ति और पर्यावरण मानकों को सख्ती से लागू करने पर है। CEO पीसी मीना ने इंजीनियरिंग डिवीजन को सख्त चेतावनी दी है।

गड्ढा मुक्त 15 दिन में: डिफेक्ट लायबिलिटी पीरियड (DLP) के तहत आने वाली सभी सड़कों को सिर्फ 15 दिनों के भीतर पूरी तरह से गड्ढा मुक्त करने का निर्देश दिया गया है। इस अवधि के बाद, नागरिकों से फीडबैक लिया जाएगा और यदि कोई कमी पाई गई तो संबंधित इंजीनियरों की सीधी जवाबदेही तय की जाएगी।

3 साल का रोड मेंटेनेंस प्लान: वार्षिक टेंडर प्रणाली को खत्म करते हुए, DLP से बाहर की सड़कों के लिए पूरे गुरुग्राम को चार मेंटेनेंस ज़ोन में बांटा जाएगा। इसके लिए कम से कम तीन साल के लिए एजेंसियों को शामिल करने के लिए तत्काल टेंडर जारी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरम्मत और रखरखाव का काम निरंतर चलता रहे।

लेन मार्किंग होगी अनिवार्य: सभी सड़कों पर लेन मार्किंग के काम को प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द पूरा करने को कहा गया है, जिससे यातायात व्यवस्थित हो सके। CEO मीना ने गुरुग्राम को जाम और दुर्घटनाओं से मुक्त करने के लिए डेटा-आधारित कार्रवाई पर जोर दिया है।

3 साल का डेटा विश्लेषण: मोबिलिटी टीम को ट्रैफिक पुलिस से पिछले तीन वर्षों का दुर्घटना और जाम का डेटा जुटाने का निर्देश दिया गया है।

खतरनाक स्पॉट की पहचान: इस डेटा के आधार पर शहर के ब्लैक स्पॉट और अधिक मृत्यु दर वाले स्थानों (High-fatality locations) की पहचान की जाएगी।

फुट ओवर ब्रिज (FOB) बनेंगे: ट्रैफिक पुलिस की सिफारिशों को लागू किया जाएगा और पैदल यात्रियों की सुरक्षा बढ़ाने के लिए आधुनिक फुट ओवर ब्रिज (FOB) का निर्माण किया जाएगा।

थर्ड-पार्टी STP ऑडिट: पर्यावरण मानदंडों के सख्त अनुपालन के लिए, सभी सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट्स (STP) के डिस्चार्ज पॉइंट पर BOD और COD स्तरों की जांच के लिए थर्ड-पार्टी निरीक्षण अनिवार्य किया गया है।

ऑनलाइन मॉनिटरिंग सिस्टम: STPs में ऑनलाइन एनालाइज़र लगाए जाएंगे, जिनकी नियमित निगरानी होगी।

सुंदरीकरण और मलबा मुक्त अभियान: शहरी पर्यावरण प्रभाग को सेंट्रल वर्ज (डिवाइडर) का सुंदरीकरण करने और यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है कि सेंट्रल वर्ज या ग्रीन बेल्ट पर मलबा/कूड़ा बिल्कुल न हो।

CEO पीसी मीना ने स्पष्ट किया है कि GMDA का मुख्य ध्यान सख्त जवाबदेही (Strict Accountability) और सभी बुनियादी ढांचा कार्यों को समय सीमा के भीतर (Time-bound Execution) पूरा करने पर रहेगा। उन्होंने अधिकारियों को नियमित रूप से साइट का दौरा करने की भी हिदायत दी है।

Manu Mehta

मनु मेहता पिछले लगभग 18 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों (ANI News, News Express, TV 9,… More »
Back to top button