Haryana Old Age Pension: हरियाणा में केवल इन लोगों की ही बनेगी पेंशन, बुढ़ापा पेंशन को लेकर हुआ बड़ा बदलाव

 Haryana Old Age Pension: बुढ़ापे में जब कमाई के साधन कम हो जाते हैं और शरीर साथ देना बंद कर देता है तब सबसे ज़्यादा ज़रूरत होती है आर्थिक सहारे की। ऐसे समय में अगर सरकार की तरफ से मदद मिले तो ज़िंदगी थोड़ी आसान हो जाती है। इसी सोच के साथ सरकारों ने देशभर में बुढ़ापा पेंशन योजना (Old Age Pension Scheme) शुरू की है। इसका मकसद है कि 60 साल से ऊपर के बुजुर्गों को हर महीने एक तय रकम मिलती रहे ताकि वे सम्मान से जीवन जी सकें। Haryana Old Age Pension

हर राज्य में ये योजना अलग-अलग नाम से चलाई जाती है और हरियाणा सरकार ने इसे वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना नाम दिया है। इस योजना के जरिए सरकार न सिर्फ बुजुर्गों को आर्थिक मदद दे रही है बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर भी बना रही है। Haryana Old Age Pension

वृद्धावस्था सम्मान भत्ता योजना का फुल डिटेल

हरियाणा में रहने वाले 60 साल या उससे अधिक उम्र के नागरिकों को सरकार हर महीने ₹3000 की पेंशन देती है। इसे आम भाषा में बुढ़ापा पेंशन कहते हैं। ये योजना राज्य के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग (Social Justice Department Haryana) द्वारा चलाई जा रही है।

अब आपको न तो किसी सरकारी दफ्तर के चक्कर काटने की जरूरत है न ही लंबी लाइन में लगने की। अब तो सरकार ने इस योजना को पूरी तरह ऑटोमेटेड बना दिया है यानी जैसे ही आपकी उम्र 60 साल होती है और परिवार पहचान पत्र (PPP) में एंट्री हो जाती है वैसे ही पेंशन अपने आप शुरू हो जाती है। Haryana Old Age Pension

कौन-कौन ले सकता है इस योजना का फायदा?

इस योजना का लाभ उठाने के लिए कुछ शर्तें हैं जिन्हें पूरा करना जरूरी है। आइए जानते हैं:

लाभार्थी हरियाणा का स्थायी निवासी होना चाहिए।

आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।

पारिवारिक सालाना आय ₹3 लाख से कम होनी चाहिए।

लाभार्थी किसी भी सरकारी नौकरी में न हो और न ही इनकम टैक्स (Income Tax) भरता हो।

PPP (Parivar Pehchan Patra) अपडेट होना चाहिए।

कैसे शुरू होती है पेंशन? (Auto Pension Process)

अब इस योजना में आवेदन प्रक्रिया को बहुत आसान बना दिया गया है। जैसे ही आपके PPP में उम्र 60 वर्ष हो जाती है आपकी जानकारी स्वतः विभाग के पोर्टल पर अपडेट हो जाती है और पेंशन प्रक्रिया चालू हो जाती है।

लेकिन अगर आपके खाते में पेंशन नहीं आ रही है तो इसका मतलब है कि आपके बैंक खाते में KYC या DBT (Direct Benefit Transfer) एक्टिव नहीं है। ऐसे में आपको ये काम करने होंगे:

अपने बैंक में जाकर KYC करवाएं।

DBT को एक्टिवेट करवाएं।

PPP पोर्टल पर बैंक अकाउंट को वेरिफाई करें।

इन सभी प्रोसेस को पूरा करने के बाद आपकी पेंशन मंज़ूर हो जाएगी और अगले महीने से ₹3000 सीधे आपके बैंक अकाउंट में ट्रांसफर होने लगेंगे।

पेंशन स्टेटस ऐसे चेक करें (Check Pension Status Online)

अगर आपने सारी प्रोसेस पूरी कर ली है और फिर भी आपके मन में यह सवाल है कि “मुझे पेंशन मिली या नहीं?” तो घबराइए मत। आप घर बैठे ही अपने मोबाइल या लैपटॉप से अपनी पेंशन का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

इसके लिए आपको जाना होगा हरियाणा सरकार के सामाजिक न्याय विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर: https://pension.socialjusticehry.gov.in/Ben_Inf

यहां पर जाकर आप तीन तरीकों से पेंशन स्टेटस चेक कर सकते हैं:

Pension ID से

बैंक खाता नंबर से

आधार नंबर (Aadhaar Number) से

बस इनमें से किसी एक ऑप्शन को चुनिए और जानकारी भरिए आपको पूरी डिटेल मिल जाएगी कि आपकी पेंशन शुरू हुई है या नहीं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button