Haryana Weather: आज हरियाणा प्रदेश के इन जिलों पर खूब बरसेंगे काले बादल, देखिए प्रदेशभर में कैसा रहेगा आज का मौसम
Mousam Smachar: हरियाणा में भयंकर गर्मी के कहर के बाद पिछले दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। हरियाणा में इस सप्ताह मौसम ने करवट ली है।

Haryana Weather: हरियाणा में भयंकर गर्मी के कहर के बाद पिछले दिनों से मौसम सुहाना बना हुआ है। हरियाणा में इस सप्ताह मौसम ने करवट ली है। रविवार रात और सोमवार को राज्य के कई हिस्सों में जोरदार बारिश हुई, जिससे जनजीवन प्रभावित हुआ। हिसार, झज्जर, पानीपत, और रोहतक जैसे इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई।
प्री मानसून शुरू

बात करें आज के मौसम की तो आज 18 जून से प्रदेश में प्री मानसून शुरू होने की उम्मीद है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से बारिश की संभावना जताई गई है। आज मौसम सुहाना बना रहेगा। बादल सूरज को अपनी चादर में छुपाये रखेंगे।
यहाँ बरसेंगे बदरा
आज बारिश वाले जिलों की बात करे तो आज पंचकुला, अंबाला, यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, चरखी दादरी, रेवाडी, महेंद्रगढ़, गुरूग्राम, फरीदाबाद, मेवात और पलवल में येलो अलर्ट जारी हुआ है।
कब दस्तक देगा मानसून?
बात करें हरियाणा में मानसून की एंट्री की तो जून के अंत तक हरियाणा में भी मानसून आने की उम्मीद है। राज्य में सोमवार को हुई बारिश के कारण अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हिसार में तापमान अब 40 डिग्री से गिरकर 35.2 डिग्री पर आ गया है।











