Number Registration : अब से मानेसर समेत कई इलाकों में मिलेंगे HR76 सीरीज़ के नंबर, जानें आपके इलाके में कौन सा नंबर मिलेगा ?

Number Registration : गुरुग्राम में गाड़ी खरीदने वालों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है । अब से मानेसर एरिया के दर्जनों गांवो और सेक्टरों में रहने वाले लोगों के गाड़ी के नंबर की नई सीरीज जारी की गई है । अब इन इलाकों में रहने वाले लोगों को HR 76 सीरीज के गाड़ी के नंबर अलॉट किए जाएंगे । पहले इन इलाकों में HR 26 सीरीज के नंबर मिलते थे ।

मानेसर के एसडीएम एवं वाहन पंजीकरण के लिए अधिकृत रजिस्ट्रिंग अथॉरिटी दर्शन यादव ने बताया कि परिवहन विभाग की अधिसूचना के माध्यम से उप मण्डल मानेसर को HR-76V से HR-76Z तक कोड आवंटित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि सरकार की हिदायत अनुसार 25 मई से HR 76V नई सीरीज शुरू की जा रही है ।

इस नई सीरिज में अपने वाहनों का पंजीकरण करवाने के इच्छुक व्यक्ति आवेदन कर सकते हैं। जिस किसी भी व्यक्ति को उक्त सीरीज में नम्बर लेना है तो वह ऑनलाईन प्रक्रिया को अपनाते हुए https://fancy.parivahan.gov.in/fancy/faces/public/login.xhtml पर e-auction के द्वारा HR-76V सीरीज में नम्बर ले सकता हैं।

इन इलाकों में मिलेंगे HR76 के नंबर

एसडीएम दर्शन यादव ने बताया कि नई HR-76V सीरीज का लाभ मानेसर उपमंडल के अंतर्गत आने वाले सभी क्षेत्रों के नागरिकों को मिलेगा। एसडीएम मानेसर के अधिकार क्षेत्र में तहसील मानेसर के गांव बढ़ा, बाघनकी, भोड़ा खुर्द, बर गुर्जर, भुडका, भोंकरका, बिलासपुर, बिनोला, चांदला डूंगरवास, दीनोकरी, फाजलवास, ग्वालियर, कासन, खेड़की, खोह, कुकरोला, लखनोला, लांगड़ा, मानेसर, नाहरपुर कासन, नैनवाल, नवादा फतेहपुर, नौरंगपुर, नूरपुर भोड़ा, पथरेड़ी, पलासोली, रामपुरा, राठीवास, सेहरावन, शिकोहपुर, सिधरावली, सिही, सिकंदरपुर बढ़ा, उदेपुरी, फखरपुर, बासलांबी, खरखड़ी, खेड़की दौला, मोकलवास और ततारपुर शामिल है।

इसी प्रकार तहसील हरसरू के अंतर्गत बास हरिया, बास कुशला, भांगरोला, बुधेड़ा, चंदू, ढाना, ढोरका, गढ़ी हर्सरू, गोपालपुर, हमीरपुर, हयातपुर, कंकरोला, मांकरोला, मेवका, साधाराणा, वजीरपुर और हरसरू गांव शामिल किए गए हैं। इसके अलावा गुरुग्राम के सेक्टर 76 से 99 तथा आईएमटी मानेसर के सभी सेक्टर भी एसडीएम मानेसर के अधिकार क्षेत्र में आते हैं।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button