Expressway: लो जी अब होगा सफर सुहाना, देश के 6 से ज्यादा रास्तों को चीरकर निकलेगा यह नया एक्सप्रेसवे
New Expressway: भारत सड़क निर्माण में बड़ी रफ्तार पकड़ चुका है। सड़क मंत्री नितिन गडकरी दिल से अपना काम करने में माहिर हैं। नई सड़कों से शानदार सफर के दरवाजे खुल रहे हैं। इसी कड़ी में एक शानदार एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा जो दिल्ली से मुंबई तक सुहाना सफर बनाने का काम करेगा। यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।

Expressway: भारत सड़क निर्माण में बड़ी रफ्तार पकड़ चुका है। सड़क मंत्री नितिन गडकरी दिल से अपना काम करने में माहिर हैं। नई सड़कों से शानदार सफर के दरवाजे खुल रहे हैं। इसी कड़ी में एक शानदार एक्सप्रेसवे बनाया जा रहा जो दिल्ली से मुंबई तक सुहाना सफर बनाने का काम करेगा। यह देश का सबसे लंबा एक्सप्रेसवे होगा।
दिल्ली-मुंबई Expressway करीबन 1350 किलोमीटर की दूरी तय करता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि देश का दूसरा सबसे लंबा Expressway कौन सा बनने जा रहा है और यह कौन से शहरों को जोड़ेगा।
आपको बता दें कि सूरत-चेन्नई Expressway भारत का दूसरा सबसे लंबा Expressway बनने के लिए तैयार है, जो 1271 किमी की दूरी तय करेगा। यह Expressway पश्चिमी घाटों के माध्यम से चेन्नई को सूरत से जोड़ने वाला है। नये Expressway के निर्माण कार्य के अगले 2 सालों में पूरा होने की संभावना है।
बता दें कि भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा निर्मित इस Expressway की गति सीमा 120 किलोमीटर प्रति घंटा होने वाली है। Expressway के निर्माण की अनुमानित लागत करीबन 50 हजार करोड़ रुपये है। इस वक्त, Expressway का निर्माण 4 लेन के साथ किया जा रहा है। जिसे भविष्य में 6 लेन या 8 लेन वाले Expressway में बदला जा सकता है।

आपकी जानकारी चेन्नई और सूरत शहर के बीच बनने वाले Expressway के पूरा होने के बाद यात्रा की दूरी 1600 किलोमीटर से घटकर 1270 किमी हो जाएगी। इस वक्त, इतनी दूरी तय करने में करीबन 36 घंटे लगते हैं। जिसे घटाकर सिर्फ 18 घंटे करने का टारगेट है, जो कि वर्तमान में लगने वाले वक्तका करीबन आधा है।
यह राष्ट्रीय महत्व का Expressway देश के 6 प्रदेशों से गुजरेगा, इनमें गुजरात, महाराष्ट्र, कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और तमिलनाडु शामिल हैं। यह तिरुपति, कडपा, कुर्नूल, कलबुर्गी, सोलापुर, अहमदनगर और नासिक सहित कुछ महत्वपूर्ण शहरों को भी जोड़ेगा।
देश के पीएम नरेंद्र मोदी ने अक्टूबर 2021 में भारतमाला परियोजना के तहत चेन्नई-सूरत Expressway परियोजना का उद्घाटन किया। Expressway का निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूरा होने की संभावना है। इस भव्य परियोजना के पूरा होने के बाद, यह सड़क देश के दक्षिणी भाग को सीधे पश्चिमी भाग से जोड़ने के लिए तैयार है।












