Petrol Diesel Price: वाहन चालकों अब टंकी फुल करवाना होगा बेहद महंगा, बढ़ गए पेट्रोल डीजल के रेट

Fuel Price Today: ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव का असर पेट्रोल डीजल की कीमतों पर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतें $75 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे भारत और पाकिस्तान जैसे देशों पर दबाव बढ़ गया है।

Petrol Diesel Price: ईरान और इज़रायल के बीच बढ़ते तनाव का असर पेट्रोल डीजल की कीमतों पर पड़ा है। कच्चे तेल की कीमतें $75 प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं, जिससे भारत और पाकिस्तान जैसे देशों पर दबाव बढ़ गया है। अगस्त ब्रेंट क्रूड वायदा 1.37 प्रतिशत बढ़कर 75.25 डॉलर प्रति बैरल हो गया। जुलाई WTI वायदा 1.38 प्रतिशत बढ़कर 73.99 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

पाकिस्तान में पेट्रोल डीजल की कीमतें

पाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत में 1 रुपए और डीजल की कीमत में 7.95 रुपए की बढ़ोतरी हुई है। पाकिस्तान में पेट्रोल और डीजल की दरें आज अपडेट की गईं। आज पेट्रोल 258.43 रुपये प्रति लीटर और डीजल 262.59 रुपये प्रति लीटर है।

दिल्ली में पेट्रोल डीजल की कीमतें

भारत की अन्य तेल विपणन कंपनियों ने भी पेट्रोल और डीजल की नई दरें अपडेट की हैं। आज कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। नई दिल्ली में पेट्रोल 94.77 रुपये और डीजल 87.67 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

यहाँ सबसे सस्ता पेट्रोल

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹82.46 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹90.87 प्रति लीटर

सिलवासा, दादरा और नगर हवेली: ₹92.37 प्रति लीटर

दमन, दमन और दीव: ₹92.55 प्रति लीटर

हरिद्वार, उत्तराखंड: ₹92.78 प्रति लीटर

रुद्रपुर, उत्तराखंड: ₹92.94 प्रति लीटर

ऊना, हिमाचल प्रदेश: ₹93.27 प्रति लीटर

देहरादून, उत्तराखंड: ₹93.35 प्रति लीटर

नैनीताल, उत्तराखंड: ₹93.41 प्रति लीटर

स्रोत: इंडियन ऑयल

यहाँ सबसे सस्ता डीजल

पोर्ट ब्लेयर, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह: ₹78.05 प्रति लीटर

ईटानगर, अरुणाचल प्रदेश: ₹80.38 प्रति लीटर

जम्मू, जम्मू और कश्मीर: ₹81.32 प्रति लीटर

सांबा, जम्मू और कश्मीर: ₹81.58 प्रति लीटर

कठुआ, जम्मू और कश्मीर: ₹81.97 प्रति लीटर

चंडीगढ़: ₹82.44 प्रति लीटर

राजौरी, जम्मू और कश्मीर: ₹82.64 प्रति लीटर

उधमपुर, जम्मू और कश्मीर: ₹82.15 प्रति लीटर

 

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button