Noida News: नोएडा को औद्योगिक क्षेत्र में मिला बड़ा तोहफा, हल्दीराम लगाएगा 662 करोड़ का प्लांट
Noida: उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के STT टेलीमीडिया ग्लोबल डाटा सेंटर को बड़ी राहत देते हुए उसके 59.35 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान करने का निर्णय लिया है।

Noida News: उत्तर प्रदेश सरकार ने नोएडा के STT टेलीमीडिया ग्लोबल डाटा सेंटर को बड़ी राहत देते हुए उसके 59.35 करोड़ रुपये के बिजली बिल का भुगतान करने का निर्णय लिया है। यह राज्य सरकार की उत्तर प्रदेश डाटा सेंटर नीति-2021 के तहत उठाया गया कदम है। डाटा सेंटर को दो अलग-अलग नेटवर्क से बिजली कनेक्शन दिए गए हैं।
इस नीति के तहत सरकार दोनों में से जिस भी नेटवर्क का बिल सबसे कम आता है, उससे डाटा सेंटर का बिल लेती है। इसके तहत एक नेटवर्क से बिजली का बिल 59.35 करोड़ रुपये और दूसरे से 95 करोड़ रुपये आता है।

कैबिनेट ने 59.33 करोड़ रुपये के बिल का भुगतान आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक्स विभाग की ओर से करने का फैसला किया। इसके अलावा हल्दीराम स्नैक्स प्राइवेट लिमिटेड ने गौतमबुद्ध नगर में 662 करोड़ रुपये की लागत से पैकेज्ड फूड तैयार करने की इकाई स्थापित की है।
कैबिनेट बैठक में इस संबंध में एलओसी जारी करने को मंजूरी दी गई। इसके अलावा पांच अन्य कंपनियों को निवेश के लिए एलओसी जारी करने को भी मंजूरी दी गई। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी ने बताया कि हल्दीराम ने गौतमबुद्ध नगर में पैकेज्ड फूड तैयार करने की इकाई स्थापित करने का प्रस्ताव दिया था जिसे अब मंजूरी मिल गई है।











