हरियाणा के मौसम को लेकर नया अपडेट, 15 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई शहरो में भरा पानी

हरियाणा में अचानक मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है

Haryana News: हरियाणा में अचानक मौसम बदल गया है। मौसम विभाग ने आज राज्य के 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। राज्य के आठ जिलों में आज बारिश हुई है। बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से कुछ राहत दिलाई है। मौसम विभाग ने चरखी, दादरी, भिवानी, रोहतक, हिसार, सिरसा, फतेहाबाद, सोनीपत, पानीपत, करनाल, यमुनानगर, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और पंचकूला समेत 15 जिलों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया था।

जानें कहां कितनी बारिश हुई

हिसार, फतेहाबाद, जींद, गुरुग्राम, पानीपत, महेंद्रगढ़, झज्जर और कैथल में आज बारिश हुई। मौसम विभाग के मुताबिक, 24 घंटे में हिसार में सबसे ज्यादा 61 मिलीमीटर (MM) बारिश हुई। हिसार में सुबह 8.30 बजे तक 61.8MM बारिश हो चुकी है। इसके अलावा भिवानी, रेवाड़ी, सिरसा में 5 मिमी, जींद में 9.5 मिमी, मेवात और सोनीपत में 2.5 मिमी, अंबाला में 7.6 मिमी, महेंद्रगढ़ में 3.5 मिमी, कैथल में 3 मिमी और रोहतक, पंचकूला, करनाल और चरखी दादरी में बारिश दर्ज की गई।

पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो गया है। जून तक प्रदेश में मौसम के जस के तस बने रहने की संभावना है। जून से प्री-मानसून हवाएं चलने की संभावना है। ऐसे में वातावरण में नमी बढ़ने और तापमान में गिरावट आने की संभावना है। मदन खीचड़ ने बताया कि 28 जून तक प्रदेश में मानसून प्रवेश कर सकता है और जुलाई तक सक्रिय रहने की संभावना है।

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button

Adblock Detected

Please consider supporting us by disabling your ad blocker!