Gurugram के नए सेक्टरों को मिलेगी बड़ी राहत, मेन रोड से 58 सेक्टर जल्द जुड़ेंगे

कई सोसाइटियां अभी तक केवल संकरे राजस्व रास्तों से जुड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं।

Gurugram : नए गुरुग्राम में रहने वाले हजारों परिवारों के लिए बड़ी राहत की खबर है। राज्य सरकार ने सेक्टर-58 से लेकर सेक्टर-115 तक बसे 58 सेक्टरों को मुख्य सड़कों से जोड़ने की योजना बनाई है। इस योजना से शहर की करीब 300 सोसाइटियों और कॉलोनियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी।

हरियाणा के बजट में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की कि इन सेक्टरों में 24 मीटर चौड़ी सड़कों के निर्माण के लिए जमीन का अधिग्रहण किया जाएगा। लंबे समय से इन क्षेत्रों के लोग संकरी और अधूरी सड़कों के कारण ट्रैफिक जाम, धूल और आपातकालीन सेवाओं की परेशानी का सामना कर रहे थे।

 गुरुग्राम-मानेसर विकास योजना के तहत सेक्टर-58 से 115 तक बड़ी संख्या में रिहायशी और व्यावसायिक परियोजनाओं को लाइसेंस दिया गया था। इन क्षेत्रों में करीब 300 से अधिक सोसाइटियां, कॉलोनियां और मॉल विकसित हो चुके हैं, जहां लगभग डेढ़ लाख परिवार रह रहे हैं।

कई सोसाइटियां अभी तक केवल संकरे राजस्व रास्तों से जुड़ी हुई हैं, जिससे आवागमन और सुरक्षा से जुड़ी समस्याएं बनी रहती हैं। सरकार का कहना है कि नई सड़कें बनने से न केवल लोगों की आवाजाही आसान होगी, बल्कि नए गुरुग्राम में इंफ्रास्ट्रक्चर और रियल एस्टेट विकास को भी गति मिलेगी।

स्थानीय निवासी संगठनों ने इस घोषणा का स्वागत करते हुए कहा है कि यदि योजना समय पर लागू होती है तो शहर के नए सेक्टरों की कनेक्टिविटी और जीवन स्तर में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। (Gurugram)

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button