New Rules : सिगरेट-तंबाकू, गैस सिलेंडर के दाम बढे, हवाई सफर सस्ता, FASTag में बदलाव, जानें आज से किन 6 नियमों में हुए बड़े बदलाव

New Rules : आज से देश में FASTag के नियम, गैस सिलेंडर का दामों में बढोतरी, GST में बढोतरी समेत कई बदलाव हो गए हैं । आपको इस खबर में हम डिटेल से बताने वाले हैं एक फरवरी से देश में क्या क्या बदलने जा रहा है । आज से देश में सिगरेट और तम्बाकू जैसे प्रोडक्ट्स महंगे हो रहे हैं । इसके अलावा कमर्शियल गैस सिलेंडर भी 50 रुपए महंगा हो गया है ।
6 बड़े बदलाव जिनसे पड़ेगा असर
एक फरवरी से हुए बदलावों में सबसे पहले सिगरेट और तंबाकू से जुडे हुए हैं । 3 सितंबर 2025 के बाद देश में सिगरेट और तंबाकू (पान मसाला, खैनू और गुटखा) उत्पादों पर 40% GST लगेगा जिन पर पहले 28% GST लगाया जाता था ।
इसके अलावा सिगरेट पर उसकी लंबाई के अनुसार नई एक्साइज ड्यूटी भी लगाई जाएगी । हालांकि बीड़ी पर राहत देते हुए GST 18% कर दिया गया है । बढाए गए जीएसटी के बाद सिगरेट और तंबाकू के दामों में 15% से 40% तक उछाल आ सकता है ।
FASTag यूजर्स को नहीं कराना होगा KYV
आज से देश में लोगों की एक और मुसीबत कम हो गई है । आपकी गाड़ी पर लगे फास्टैग का KYV (Know Your Vehicle) प्रोसेस को करने की जरुरत नहीं पड़ेगी । NHAI (National Highway Auhtority Of India) ने केवाईवी प्रोसेस को बंद करने का फैसला लिया है ।

KYV को अब हर किसी के अनिवार्यता से खत्म कर दिया गया है लेकिन अगर किसी फास्टैग की गलत इस्तेमाल की शिकायत मिलेगी तो उसके लिए केवाईवी आवश्यक होगा ।
गैस सिलेंडर के दाम 50 रुपए बढे
देश में आज होने वाले बदलाव में एक और फैसला निराश कर देने वाला है । देश में आज से 19 किलोग्राम वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर 50 रुपए महंगा कर दिया गया है । दिल्ली में इस सिलेंडर की कीमत 49 रुपए बढकर अब 1740.50 रुपए हो गया है जो कि पहले 1691.50 रुपए था ।
0.25% घट सकती है ब्याज दर, कम होगी EMI ?
Reserve Bank Of India (RBI) की मॉनेटरी पॉलिसी कमेटी की मीडिंग 4 फरवरी से 6 फरवरी तक चलेगी । ये इस वित्त वर्ष (2025-26) की आखिरी मीटिंग होगी । उम्मीद की जा रही है कि इस मीटिंग में RBI ब्याज दर को 0.25% तक घटा सकती है जो कि घटने के बाद 5% रह जाएगी । अगर ऐसा होता है तो लोन लेने सस्ते हो जाएंगे और EMI भी घट जाएगी ।
हवाई सफर होगा सस्ता
फरवरी के महीने में हवाई यात्रा करने वालों को भी सौगात मिल सकती है । तेल कंपनियों ने एविएशन फ्यूल के दाम में करीब एक हज़ार रुपए घटा दिए हैं । दिल्ली में एविएशन फ्यूल की कीमत 92,323.02 रुपए से घटकर 91,393.39 रुपए प्रति किलोलीटर हो गए हैं ।

एविएशन फ्यूल की कटौती के बाद उम्मीद है कि हवाई सफर करने वालों को राहत मिल सकती है । क्योंकि भाव कम होने के बाद हवाई टिकट के कीमतों में भी गिरावट हो सकती है ।
प्रॉपर्टी खरीद फरोख्त के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरुरी
एक फरवरी से यूपी और कर्नाटर सरकार ने प्रॉपर्टी की रजिस्ट्री के लिए आधार ऑथेंटिकेशन जरुरी कर दिया है । अब रजिस्ट्री के वक्त खरीददार, विक्रेता और गवाह के आधार के बायोमेट्रिक मशीन पर अपनी फिंगरप्रिंट या फेस वेरिफिकेशन कराना होगा ।












