New Ring Road: देश के इस राज्य मे बनेगा रिंग रोड, इन शहरों की यात्रा होगी आसान

New Ring Road : बिहार के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है. बिहार में रिंग रोड(ring road) का निर्माण हो रहा है, इससे लोगों को फायदा मिलेगा. इसके साथ ही बिहार के करीब 5 जिलों के लोगों को भी इस रिंग रोड(ring road)से लाभ होगा. दिल्ली की तर्ज पर बिहार में भी रिंग रोड(ring road) बनाया जा रहा है. इस रिंग रोड(ring road) से शहर को जाम से निजात मिलेगी और दो शहरों के बीच की दूरी तय करने में लगने वाला समय भी कम होगा. दरअसल, बिहार के नवादा जिले में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए इस रिंग रोड(ring road) का निर्माण हो रहा है. सोमवार से इस वैकल्पिक मार्ग का काम शुरू हो गया है.New Ring Road
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रगति यात्रा के दौरान नवादा जिले के लोगों को इस रिंग रोड(ring road ) की सौगात दी थी. इसके तहत नगर विकास एवं आवास विभाग (Development and Housing Department) को पत्र जारी किया गया था. इस रिंग रोड(ring road ) के निर्माण की शुरुआत हो चुकी है और पहले चरण में कच्चे रास्ते(rough roads) का निर्माण हो रहा है. नवादा के डॉ. गंगा रानी सिन्हा कॉलेज से लेकर राष्ट्रीय उच्च पथ संख्या-20 स्थित मस्तानगंज तक मिनी बायपास सड़क(bypass road) का निर्माण पहले चरण में किया जाएगा. इस कच्ची सड़क के निर्माण में करीब 1 महीने का समय लगेगा. वहीं, विभागीय स्वीकृति मिलने के बाद करीब 6 से 7 महीने में पक्की सड़क (Paved road)का भी निर्माण शुरू हो जाएगा. नगर परिषद के अधिकारियों ने बताया कि इससे संबंधित सभी कागजी कार्रवाई पूरी कर ली गई है.New Ring Road
इस रिंग रोड (ring road) के बन जाने से बिहार के नवादा जिले के अलावा जमुई, भागलपुर, मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा आदि जिलों के लोगों को भी फायदा मिलेगा. साथ ही पड़ोसी राज्य झारखंड के लोगों को भी इससे लाभ होगा. झारखंड से आने-जाने वाले यात्रियों को इससे काफी सहूलियत होगी. जो लोग झारखंड से आना चाहते हैं, वे मस्तानगंज होते हुए निंगारी, महद्दीपुर, साहबचक से होते हुए डॉ. गंगा रानी सिन्हा कॉलेज के पास से कादिरगंज की दिशा में आसानी से जा सकेंगे. ऐसे में बहुत जल्द बिहार के नवादा जिले के लोगों को इस रिंग रोड (ring road) का फायदा मिलेगा और इस जिले से होकर यात्रा करने वाले लोगों को भी इससे काफी सहूलियत मिलेगी.