New Railway Line : यूपी के इन जिलों के किसानों की हुई चांदी , गुजरेगी नई रेल लाइन

Railway Line : उत्तर प्रदेश के महराजगंज जिले में प्रस्तावित नई रेलवे लाइन(Railway Line) के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इस परियोजना के तहत आनंदनगर से महराजगंज होते हुए घुघली तक लंबी रेल लाइन(Railway Line) बिछाई जाएगी. जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी में सुधार होगा और स्थानीय विकास को बढ़ावा मिलेगा.
11 गांवों में भूमि अधिग्रहण के लिए बन रहा अवार्ड
इस परियोजना के लिए पहले चरण में 29 गांवों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. अब 11 अतिरिक्त गांवों की भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया अंतिम चरण में है. इन गांवों में कुल 13.14 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी. भूमि अधिग्रहण के लिए गजट प्रकाशन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी. जिससे निर्माण कार्य में तेजी लाई जा सकेगी.
महराजगंज आनंदनगर-महराजगंज-घुघली प्रस्तावित रेल मार्ग(railroad) के लिए जरूरी प्रक्रिया पूरी की जा रही है. 11 गांव में अतिरिक्त जमीन अधिग्रहण के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी गई है. इससे पहले 29 गांव में जमीन का अधिग्रहण हो चुका है. रेल मार्ग के दायरे में अतिरिक्त जमीनें आ रही हैं। इसे देखते हुए प्रक्रिया पूरी की जा रही है. New Railway Line
भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा प्रदान किया जाएगा. पहले चरण में 444 किसानों को कुल 105 करोड़ रुपये का मुआवजा वितरित किया गया था. अब इन 11 गांवों के प्रभावित किसानों को भी मुआवजा प्रदान किया जाएगा. जिससे उनकी आजीविका प्रभावित न हो और वे नए अवसरों का लाभ उठा सकें. रेलवे के दायरे में चार डिस्मिल जमीन आई है. मुआवजा कम मिल रहा है. बाजार भाव के हिसाब से जमीन का रेट मिलना चाहिए. कृषि जमीन के हिसाब से मुआवजा दिया जा रहा है. यह उचित नहीं है. जिले में नई रेल लाइन(Railway Line) निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया प्रगति पर है. New Railway Line
आंशिक जमीनों की आवश्यकता है. इसके लिए 11 और गांवों में भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इसके लिए अवार्डेड बनाया जा रहा है. पूरी प्रक्रिया को पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है. रेलवे के दायरे में एक एकड़ 25 डिस्मिल जमीन है. दूसरी जगह पर 40 डिस्मिल और मकान भी दायरे में आया है. मुआवजा देने में पारदर्शी व्यवस्था नहीं दिख रही है. मकान का मुआवजा कृषि के दर से देने की बात कही जा रही है, जबकि जमीन नगर क्षेत्र में है. New Railway Line
रेल ट्रैक (rail track) बिछाने के लिए कुछ जगहों पर आंशिक भूमि अधिग्रहण किया जाएगा. इसमें घुघली खुर्द में 0.5255 हेक्टेयर, घघरुआ खड़ेसर में 0.5039 हेक्टेयर, रामपुर बल्डिहा में 1.3250 हेक्टेयर, मटकोपा में 0.1957 हेक्टेयर, बरवा चमैनिया में 1.5207 हेक्टेयर, पिपरा मुंडेरी में 1.4256 हेक्टेयर, पिपराइच उर्फ पचरुखिया में 1.4356 हेक्टेयर, हरपुर में 0.1582 हेक्टेयर, विशुनपुर गबडुआ में 1.8051 हेक्टेयर, धरमपुर में 1.6456 हेक्टेयर और लक्ष्मीपुर में 3.5983 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहीत की जाएंगी. इसके लिए प्रक्रिया चल रही है. दूसरी ओर, परियोजना के दूसरे चरण के तहत नौ नए गांवों में भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इन गांवों में प्रभावित किसानों की जमीन का सर्वे कराया जा रहा है. इसमें खेतों के रकबा और गाटा क्षेत्रफल का निर्धारण किया जा रहा है. सर्वे के बाद किसानों से आवश्यक दस्तावेज जैसे भूमि स्वामित्व प्रमाणपत्र, खतौनी, आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज मांगे जाएंगे. New Railway Line