New Railway Line: हरियाणा के इस जिले वालों के लिए आई बड़ी खुशखबरी, 410 करोड़ की लागत से यहाँ बिछेगी नई रेलवे लाइन

 Haryana New Railway Line: रेल का सफर हमारे देश की जीवनरेखा है। चाहे गांव से शहर जाना हो या कृषि उत्पाद मंडियों तक पहुंचाने हों रेलवे हर कदम पर हमारे साथ चलता है। अब हरियाणा के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है केंद्र सरकार ने हिसार से सिरसा तक 93 किलोमीटर लंबी नई रेलवे लाइन (New Hisar to Sirsa Railway Line) के निर्माण को हरी झंडी दे दी है। यह योजना अब तक केवल कागज़ों में थी लेकिन अब जाकर इसे ज़मीन पर लाया जा रहा है।New Railway Line

यह रेलवे लाइन हरियाणा के तीन प्रमुख जिलों हिसार, फतेहाबाद और सिरसा को सीधा जोड़ने वाली है। इन जिलों की गिनती राज्य के औद्योगिक कृषि और व्यापारिक गतिविधियों के केंद्र के रूप में होती है। ऐसे में यह प्रोजेक्ट हरियाणा के विकास के लिए एक (Game Changer) साबित हो सकता है।New Railway Line

410 करोड़ की लागत से बनेगी लाइन

इस प्रोजेक्ट की कुल अनुमानित लागत 410 करोड़ रुपये रखी गई है जिसे केंद्र सरकार (Central Government) द्वारा पूरा फंड किया जाएगा। यानी इसमें राज्य सरकार को कोई अलग से योगदान नहीं देना होगा। फाइनेंसिंग से लेकर योजना की निगरानी तक केंद्र ही करेगा।

पहले इस परियोजना को अलग-अलग सरकारों के दौरान सिर्फ आश्वासनों तक सीमित रखा गया था। लालू यादव सुरेश प्रभु और पीयूष गोयल जैसे पूर्व रेल मंत्रियों के कार्यकाल में इसकी बात तो उठी लेकिन मंजूरी नहीं मिल पाई। अब जब फाइनली इसे हरी झंडी मिल गई है तो इसका फायदा सिर्फ एक जिले को नहीं बल्कि पूरे पश्चिमी हरियाणा (Western Haryana) को मिलेगा।

क्या-क्या होंगे फायदे?

इस रेलवे लाइन के बनने से सबसे बड़ा फायदा किसानों को होगा। किसान अब अपने गेहूं सरसों मूंग बाजरा और अन्य फसलों को सीधा मंडियों तक भेज सकेंगे। समय की बचत होगी खर्चा कम होगा और दाम भी अच्छे मिलेंगे। वहीं व्यापारियों को माल भेजने के लिए एक नया सस्ता और तेज़ रास्ता मिलेगा। ट्रक और ट्रांसपोर्ट की तुलना में मालगाड़ी में कम खर्च होगा जिससे उनका मुनाफा (Profit Margin) भी बढ़ेगा।New Railway Line

इसके अलावा यह लाइन छोटे-छोटे गांवों और कस्बों को बड़े शहरों से जोड़ने में मदद करेगी। रास्ते में कई ऐसे स्टेशन प्रस्तावित हैं जो पहले कभी रेल नक्शे पर नहीं थे। इससे गांव के लोग भी सीधे बड़े शहरों जैसे हिसार रोहतक दिल्ली जयपुर तक आसानी से पहुंच पाएंगे।

अग्रोहा धाम को मिलेगा लाभ

इस प्रोजेक्ट से धार्मिक पर्यटन को भी बूस्ट मिलेगा। अग्रोहा धाम जो एक प्रमुख धार्मिक स्थल है अब सीधा रेलवे से जुड़ जाएगा। इससे श्रद्धालुओं की संख्या बढ़ेगी। अभी जो लोग बस या अपनी गाड़ी से वहां पहुंचते हैं अब ट्रेन का सस्ता और आरामदायक ऑप्शन (Option) चुन सकेंगे। स्थानीय होटलों दुकानों और छोटे व्यापारियों की कमाई भी इससे बढ़ेगी।New Railway Line

रोजगार के नए रास्ते

रेल लाइन के निर्माण से लेकर उसके चालू होने तक हजारों लोगों को नौकरी मिलेगी। कंस्ट्रक्शन के वक्त इंजीनियर मज़दूर मशीन ऑपरेटर सुपरवाइज़र आदि की ज़रूरत होगी। उसके बाद जब रेलवे लाइन चालू होगी तो स्टेशन मास्टर टिकट क्लर्क गार्ड सफाई कर्मचारी हेल्पर जैसे कई पदों पर भर्तियां होंगी।New Railway Line

युवाओं के लिए यह एक शानदार मौका है खासकर उन्हें जो सरकारी नौकरी की तलाश में हैं। इसके अलावा स्थानीय ठेकेदारों ट्रांसपोर्टर्स और बिल्डिंग मटेरियल सप्लायर्स को भी बड़ा काम मिलेगा। कुल मिलाकर यह प्रोजेक्ट न सिर्फ रोजगार देगा बल्कि लोकल इकॉनमी को भी मजबूत बनाएगा।New Railway Line

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button