New Highway: हरियाणा के इन जिलों के बीच 1380 करोड़ की लागत से बनेगा नया हाईवे, सफर हो जाएगा आसान

New Highway: हरियाणा के लोगों के लिए एक और अच्छी खबर सामने आई है। राज्य में जल्द नया नेशनल हाइवे बनकर तैयार होने वाला है। यह नया हाईवे जीटी रोड से होकर सोनीपत और गोहाना से होते हुए जींद तक जाएगा। बताया जा रहा है कि हाईवे के निर्माण पर करीब 1380 करोड़ रुपये लगेंगे।New Highway
खबरों की माने तो ,गोहाना से जींद तक सड़क का काम पूरा कर लिया गया है। जबकि इसी महीने मार्च में सोनीपत से गोहाना के बीच का काम पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद अप्रैल में वाहन चालकों का इस हाइवे पर सोनीपत से जींद तक का सफर सवा घंटे में पूरा हो जाएगा।New Highway
जानकारी के मुताबिक ,अब सोनीपत और जींद ले लाइन पर गार्डर रखने का काम बाकी है। इसके बाद पुल का निर्माण शुरू किया जाएगा। NH- 352A को गांव ईसापुर खेड़ी के पास दिल्ली कटरा एक्सप्रेस में से जोड़ा जाएगा। उसके बाद जींद से दिल्ली जाने का रास्ता आसान हो जाएगा।New Highway