New Expressway : जल्द 4000 करोड़ की लागत से बनेगी 29 किलोमीटर सड़क, सफर हो जाएगा आसान

 New Expressway: नोएडा-ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित नए Expressway के निर्माण को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है। बताया जा रहा है कि उत्तर प्रदेश सरकार ने इसका निर्माण उत्तर प्रदेश Expressway  इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट अथॉरिटी (UPEIDA) से कराने का निर्णय लिया गया है। इसके निर्माण में आने वाली लागत नोएडा,ग्रेटर नोएडा और यमुना अथॉरिटी मिलकर वहन करेंगे। इसके निर्माण पर करीब 4000 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे। New Expressway

एक्सप्रेसवे के निर्माण के लिए दो विकल्प

यमुना नदी के पुस्ता रोड के साथ नोएडा- ग्रेटर नोएडा के बीच प्रस्तावित नए Expressway बनाने के मामले में एक बड़ा निर्णय हुआ है। इस परियोजना के लिए सिंचाई विभाग की एनओसी लेनी है। यह शासन स्तर पर पूरी होगी। नोएडा अथॉरिटी के मुताबिक, यह Expressway सेक्टर 94 से यमुना Expressway  तक एलिवेटेड बनाया जाएगा। इसकी लंबाई 29 किलोमीटर होगी। इसकी लागत 4000 करोड़ रुपए आने की संभावना है। Expressway  के निर्माण के लिए दो विकल्प रखे गए हैं। पहले यह एलिवेटेड 6 लेन का बनाया जाए। वहीं जमीन पर बनाए जाने पर 8 लेन का बनाया जाए। New Expressway

दिल्ली और हरियाणा का ट्रैफिक होगा डायवर्ट

इस प्रस्ताव के मुताबिक सेटर 94 की तरफ से इसका निर्माण अंतिम निवास गोल चक्कर के आगे से शुरू होगा। यहीं पर कालिंदी कुंज से आने वाले दिल्ली और हरियाणा के ट्रैफिक को नए Expressway से जोड़ने के लिए सड़क बनाई जाएगी। फिर इसे आगे ले जाया जाएगा। इसे यमुना Expressway से जोड़ा जाएगा। इसके साथ ही एक रैंप सीधे परी चौक पर उतर जाएगा। इससे जमुना Expressway और ग्रेटर नोएडा की तरफ जाने वाले वाहन अलग-अलग दिशा में बट जाएंगे। New Expressway

नोएडा अथॉरिटी देगी सबसे ज्यादा धनराशि

अथॉरिटी अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेसवे के निर्माण में आने वाली लागत की धनराशि नोएडा, ग्रेटर नोएडा, यमुना अथॉरिटी मिलकर देंगे। लेकिन बड़ा हिस्सा नोएडा अथॉरिटी क्षेत्र में होगा। इसलिए यह माना जा रहा है कि ज्यादा धनराशि अथॉरिटी को देनी पड़ेगी। New Expressway

एयरपोर्ट जाना होगा आसान

अथॉरिटी के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन शुरू होने पर सड़क मार्ग पर दबाव पड़ेगा। यह Expressway बन जाने से सीधे एयरपोर्ट के लिए यमुना Expressway के रास्ते जाया जा सकता है। इससे करीब 10 लाख लोगों का सफर भी आसान हो जाएगा। New Expressway

Sunil Yadav

सुनील यादव पिछले लगभग 15 वर्षों से गुरुग्राम की पत्रकारिता में सक्रिय एक अनुभवी और विश्वसनीय पत्रकार हैं। उन्होंने कई बड़े नेशनल न्यूज़ चैनलों में ( India Tv, Times Now,… More »
Back to top button